Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

‘अमृत विचार’ अख़बार ने पत्रकार अभिषेक की पत्नी को दो लाख का चेक सौंपा

अमृत विचार के रुद्रपुर ब्यूरो प्रभारी रहे अभिषेक का 2 अगस्त को आकस्मिक निधन हो गया था…

पत्रकार के दोनों बच्चों की पढ़ाई के लिए 10 हजार रुपये प्रतिमाह और पत्नी को नौकरी भी दी…

अमृत विचार कार्यालय में गुरुवार को दिवंगत पत्रकार अभिषेक आनंद की पत्नी एकता आनंद को दो लाख रुपये का चेक सौंपते प्रधान संपादक शंभू दयाल वाजपेयी

बरेली : अमृत विचार प्रबंधन ने अपने रुद्रपुर ब्यूरो प्रभारी रहे दिवंगत अभिषेक आनंद के बच्चों की परवरिश का जिम्मा उठाया है। इसके साथ ही अमृत विचार की ओर से अभिषेक के परिजनों को सहायतार्थ 2 लाख रुपये की धनराशि बतौर चेक प्रदान की गई है।

गुरुवार को बरेली कार्यालय में प्रधान संपादक शंभू दयाल वाजपेयी ने अभिषेक आनंद की पत्नी एकता आनंद को 2 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। प्रबंधन ने अभिषेक आनंद के दोनों बच्चों की पढ़ाई का दायित्व भी लिया है। इसके लिए 10 हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।

अभिषेक की पत्नी एकता बच्चों के साथ आत्मनिर्भर होकर जीवनयापन कर सकें, इसके लिए प्रबंधन की ओर से अनुकंपा के आधार पर उन्हें विज्ञापन विभाग में नौकरी दी गई है।

2 अगस्त को किच्छा के पंजाबी मोहल्ला निवासी 43 वर्षीय अभिषेक आनंद का आकस्मिक निधन हो गया था। वह लंबे समय से अमृत विचार से जुड़े थे।

चेक प्रदान करने के दौरान यूनिट प्रबंधक करुणाकर दूबे, विज्ञापन प्रबंधक नितिन अग्रवाल, सिटी चीफ राकेश शर्मा, डिजिटल संपादक शारीना खान, एकाउंटेंट वानिया, इरशाद आदि रहे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन