Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

यूपी में बेख़ौफ़ बदमाशों ने पत्रकार को मारी गोली!

उन्नाव में बेखौफ बदमाशों ने पत्रकार को मारी गोली। पत्रकार मन्नू अवस्थी को मारी गोली। गोली लगने से पत्रकार की हालत नाजुक। दाए हाथ के कंधे में लगी गोली। गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर। घटना के बाद से हरकत में आई पुलिस। पत्रकार मन्नू अवस्थी ने पहले भी अपनी हत्या होने की जताई थी आशंका। सदर कोतवाली क्षेत्र के शराब मिल के पास मारी गई गोली।

उन्नाव से भाजपा विधायक पंकज गुप्ता और उसके गुर्गे अंशु गुप्ता द्वारा जमीनों पर अवैध कब्जे की खबर को दिखाने के बाद पत्रकार को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही थी। अंशु गुप्ता कोतवाली का टॉप 10 हिस्ट्रीशीटर है। खबर चलाने के बाद पत्रकार पर फ़र्ज़ी मुकदमा भी लिखाया था भाजपा विधायक ने।

पत्रकार को लगातार धमकी मिल रही थी। पुलिस को सूचना भी थी। लेकिन भाजपा विधायक की वजह से कुछ नहीं हुआ।

पत्रकार ने एक बार सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सामने भी खुद की हत्या कराये जाने की आशंका जताई थी।

नीचे वो प्रार्थना पत्र है जिसे पत्रकार ने पुलिस को दिया था। जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई थी। पत्रकार पर हिस्ट्रीशीटर अंशु गुप्ता ने फ़र्ज़ी 376 लगवाया। पत्रकार फिर भी नहीं माना। पत्रकार लखनऊ अखिलेश यादव की प्रेस कांफ्रेंस में पहुँच कर आवाज़ उठाई तो विधायक ने स्वयं इसके खिलाफ मान हानि का मुकदमा दर्ज कराया।

पुलिस का झूठ सुनिए-

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1672697463197802497?s=46&t=U1CVCnR1zSmcNHG0NFtVig

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन