Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

महिला आयोग की सदस्य के खिलाफ खबर चलाने पर टीवी पत्रकार पर मुकदमा

सोशल मीडिया पर महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा की खबर चलाने पर पत्रकार पवन दुबे पर केस दर्ज, छवि धूमिल करने का आरोप

कौशाम्बी जिले में राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ झूठी और भ्रामक सामग्री वायरल करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

प्रतिभा कुशवाहा ने अपनी शिकायत में कहा है कि कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स और असामाजिक तत्वों द्वारा जानबूझकर उनके नाम से भ्रामक वीडियो और पोस्ट वायरल किए जा रहे हैं, जिससे उनकी व्यक्तिगत छवि और राज्य महिला आयोग की गरिमा को ठेस पहुँच रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह साजिश पूर्वाग्रह से ग्रस्त व्यक्तियों द्वारा की जा रही है, जो उनकी छवि धूमिल करने के उद्देश्य से फर्जी वीडियो बनाकर Facebook और X (Twitter) जैसे सोशल प्लेटफ़ॉर्म्स पर अपलोड कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में भी इसी प्रकार की घटना हो चुकी है, जिसमें उनके खिलाफ झूठी सामग्री वायरल की गई थी। इस बार भी एक व्यक्ति पवन दूबे पर आरोप लगाया गया है, जिसने उनके कार्यालय से जुड़ी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित की।

प्रतिभा कुशवाहा ने मांग की है कि पूरे प्रकरण की प्रशासनिक जांच की जाए, डिजिटल साक्ष्यों को संरक्षित किया जाए, और दोषियों के खिलाफ आईटी एक्ट एवं भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जाए।

हालांकि तहरीर के आधार पर कौशाम्बी पुलिस ने पत्रकार पवन दुबे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन