Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पवन पटेल और आसिफ बेग के बारे में सूचनाएं

पवन पटेल ने हिंदुस्तान वाराणसी को अलविदा कह दिया है. इसके चलते अप कंट्री में खलबली मची हुई है.

पवन कुमार पटेल के चले जाने से इंचार्ज धीरेंद्र नाथ पांडेय पर बहुत दबाव आ पड़ा है. अन्य लोगों का वीकली आफ बंद कर दिया गया है.

जो लोग कोरोना से वर्क फ्रॉम होम चल रहे थे अब उनको भी ऑफिस बुलाया जा रहा है. चर्चा है कि अप कंट्री में कई कर्मचारी ऐसे हैं जो छुट्टी के लिए खुद को कोरोना पॉजिटिव बता कर घर पर आराम फरमा रहे हैं.

द लोकमंच डिजिटल चैनल के यूपी ब्यूरो चीफ बने आसिफ बेग

नोएडा से प्रसारित न्यूज़ चैनल द लोकमंच से यूपी ब्यूरो चीफ की जिम्मेदारी आसिफ बेग को सौंपी गई है.

आसिफ बेग एफएम न्यूज़ समेत कई न्यूज़ चैनल में जिम्मेदारी निभा चुके है.

दैनिक जागरण के अलावा हिंदुस्तान, राष्ट्रीय सहारा जैसे प्रमुख संस्थानों में भी वह काम कर चुके हैं.

अभी हाल फिलहाल वह एफएम न्यूज़ लखनऊ में ब्यूरो के रूप में कार्यरत थे.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन