Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अब इस चैनल की स्क्रीन पर नजर आएंगी सीनियर न्यूज़ एंकर पीनाज़ त्यागी

सीनियर न्यूज़ एंकर पीनाज़ त्यागी को लेकर सूचना है कि उन्होंने इंडिया टीवी का दामन थाम लिया है. कुछ ही दिन पहले पीनाज़ न्यूज़ नेशन को अलविदा कहकर आई हैं. चैनल में इतनी मजबूत पोजीशन पर होते हुए पीनाज़ का न्यूज़ नेशन को गुड बॉय कहने से पूरी मीडिया इंडस्ट्री हैरान रह गई थी.

न्यूज़ नेशन में रहते हुए पीनाज़ चैनल को एक खास मुकाम तक ले गईं थीं. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से लगाकर मुख्यमंत्री योगी आदितयनाथ तक के शानदार इंटरव्यू किए थे, जो खासे पसंद किए गए थे. पीनाज़ न्यूज़ नेशन में बतौर सीनियर एंकर व डिजिटल हेड अपनी भूमिका निभा रही थीं.

दर्सकों के बीच उनका शो ‘कट टू कट’ और ‘राष्ट्रमेव जयते’ खूब पसंद किया जाता था. वे न्यूज़ नेशन के साथ लॉन्चिंग के समय से ही जुड़ी थीं. 2013 से लगातार यानी 10 साल वे न्यूज़ नेशन का ही हिस्सा रहीं.

ज़ी न्यूज़ के साथ साल 2003 में बतौर एंकर करियर शुरू करने वाली पीनाज़ ने आज तक, दिल्ली आजतक समेत तेज के लिए भी एंकरिंग की. अपने शो और डिबेट्स के जरिए वह कम ही समय में दर्शकों के बीच लोकप्रिय चेहरा बन गईं.

रिलेटेड न्यूज़..

दस साल की लंबी पारी के बाद पिनाज त्यागी का न्यूज़ नेशन से इस्तीफ़ा

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन