Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक भास्कर के आफिस में घुसकर ब्यूरो चीफ को पीटने वाले पुलिसकर्मी सस्पेंड

बोकारो : सिटी सेंटर स्थित पावर मोटर शो-रूम के ऊपर स्थित दैनिक भास्कर अखबार के कार्यालय में घुस कर सेक्टर चार थाना के कुछ पुलिस अधिकारियों व जवानों ने जम कर तांडव मचाया. कार्यालय में अपने कर्मचारियों के साथ बैठक कर रहे ब्यूरो प्रमुख संतोष कुमार सिंह के साथ पुलिसकर्मियों ने गाली-गलौज की और लाठी-डंडे से जमकर पीटा. इससे श्री सिंह जख्मी हो गये. इसके बाद पुलिस ने उन्हें घसीटते हुए कार्यालय से बाहर निकाला और अपराधियों की तरह व्यवहार करते हुए पुलिस वाहन से थाना ले गये.

सेक्टर चार थाना के एक कमरे में ब्यूरो प्रमुख को बंद कर पुन: लाठी-डंडा से पिटाई की गयी. घटना की सूचना पाकर विधायक बिरंची नारायण, एसपी और जिले के कई पत्रकार सेक्टर चार थाना पहुंचे. एसपी ने सिटी डीएसपी को इस मामले की जांच कर दो घंटा के अंदर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिया. सिटी डीएसपी अजय कुमार उक्त अखबार के कार्यालय में गये.

अखबार के दफ्तर और प्लॉट के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच व अखबार के अन्य कर्मचारियों व घटनास्थल पर मौजूद आम लोगों से पूछताछ के बाद उन्होंने अपनी रिपोर्ट एसपी को दी. इसके आधार पर एसपी ने घटना में शामिल सेक्टर चार थाना के जमादार सुन्नी लाल मरांडी, दिनेश पांडेय व सिपाही अवधेश कुमार झा को निलंबित कर दिया. चास के मेयर भोलू पासवान ने भी चौथे स्तंभ पर हमला की तीव्र निंदा की. उन्होंने कहा कि पुलिस का रवैया अपराधियों के खिलाफ नरम व आम लोगों, बुद्धिजीवियों के खिलाफ कड़ा है.

मूल खबर :

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन