Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पिंकी राजपुरोहित की ABP न्यूज में वापसी, DB कॉर्प में मयार पेनकर की नई भूमिका

नई दिल्ली/मुंबई: टीवी पत्रकार पिंकी राजपुरोहित ने ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ से अपनी तकरीबन ढाई साल लंबी पारी को अलविदा कह दिया है। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने एक बार फिर ‘एबीपी न्यूज़’ (ABP News) जॉइन कर लिया है, जहां इससे पहले वह करीब सात वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका में रही थीं। इस बार उनकी वापसी को चैनल में एक सशक्त और अनुभवी पत्रकार के तौर पर देखा जा रहा है।

‘टाइम्स नाउ नवभारत’ में पिंकी स्पेशल करेसपॉन्डेंट के रूप में दक्षिण भारत की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। उन्होंने देश के कई अहम चुनावों की रिपोर्टिंग की है, साथ ही रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्र की पत्रकारिता में भी उनकी पहचान बनी है। चंद्रयान-2 और चंद्रयान-3 की कवरेज के दौरान उनके ग्राउंड रिपोर्ट्स को काफी सराहना मिली थी।

मूल रूप से राजस्थान के सिरोही से ताल्लुक रखने वाली पिंकी को पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। एबीपी और टाइम्स नाउ नवभारत के अलावा उन्होंने ‘न्यूज नेशन’ और ‘एएनआई’ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है।


इधर, डीबी कॉर्प (DB Corp) में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। मयार पेनकर को कंपनी का नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (कॉरपोरेट सेल्स) नियुक्त किया गया है। वे सत्यजीत सेनगुप्ता की जगह लेंगे, जिन्होंने हाल ही में कंपनी से इस्तीफा दे दिया था।

मयार पेनकर को मीडिया उद्योग में दो दशकों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने पिछले 22 वर्षों तक सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (SPNI) में एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स) के रूप में कार्य किया। इस दौरान वे हाई-परफॉर्मेंस सेल्स टीमों का नेतृत्व करते रहे और ग्राहकों की ज़रूरतों के अनुसार मल्टी-प्लेटफॉर्म मोनेटाइजेशन स्ट्रैटेजी को प्रभावी ढंग से लागू किया।

डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और ऑटोमेशन के क्षेत्र में भी पेनकर का योगदान उल्लेखनीय रहा है। ‘सोनी’ से पहले उन्होंने ‘टर्नर इंटरनेशनल’, ‘मिड-डे’ और ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ जैसे बड़े मीडिया ब्रांड्स के साथ काम किया है। डीबी कॉर्प में उनकी एंट्री को कंपनी के कॉरपोरेट सेल्स ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन