Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

‘प्रभात खबर’ ने लालू यादव को राबड़ी देवी और राबड़ी देवी को लालू यादव बना दिया!

प्रभात खबर का एक और कारनामा… इसने रातोंरात अपने अखबार में लालू यादव को राबड़ी देवी और राबड़ी देवी को लालू यादव घोषित कर दिया…. ऐसा विज्ञापन में किया गया है. न्यूट्रल पब्लिशिंग हाउस नामक कंपनी प्रभात खबर अखबार का प्रकाशन करती है.  कभी ‘अखबार नहीं आंदोलन’ और आज के दिनों में ‘बिहार जागे…देश आगे’ स्लोगन देकर यह अखबार बेचा जाता है. इस हिन्दी दैनिक ‘प्रभात खबर’ के बिहार संस्करण में विज्ञापन के नाम पर एक और कारनामा सामने आया है.  ‘प्रभात खबर’ के गया एडीशन में एक विज्ञापन छपा जो काफी चौकाने वाला है.

गया जिला के राजद उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार द्वारा छठ पर्व के मौके पर दिए गए एक शुभकामना संदेश में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद की तस्वीर के नीचे उनका नाम राबड़ी देवी लिखा गया है जबकि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की तस्वीर के नीचे उनका नाम लालू यादव लिखा गया है. ऐसा नहीं कि इस विज्ञापन का आकार इतना छोटा है कि संपादकीय या विज्ञापन विभाग की नजर इस पर नहीं पड़ी हो. पर ‘पैसे के लिए कुछ भी करेंगे’ की कहावत को चरितार्थ कर रहा ‘प्रभात खबर’ में वह सब मुमकिन दिख रहा है जो आम लोगों को नामुमकिन दिखता है. 

गौरतलब है कि इस अखबार के पटना संस्करण में पिछले दिनों बिहार के कभी मोस्ट वांटेड रहे और कुछ दिन पूर्व ही जेल से जमानत पर रिहा हुए फतुहा के कल्याणपुर गांव निवासी कुख्यात अपराधी टुनटुन यादव का छठ पर्व के मौके पर एक बड़ा सा शुभकामना संदेश छपा था जिससे इस अखबार की पूरे बिहार में काफी किरकिरी हुई. इसके बावजूद न तो इस अखबार का प्रबंधन चेता न ही ही इसका विज्ञापन विभाग.

पटना के पत्रकार विनायक विजेता की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन