Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

‘प्रभात खबर’ के अधिकारियों ने हॉकरों की खून-पसीने की कमाई को हड़प लिया!

समस्तीपुर। जिले के रोसड़ा अनुमंडल में हॉकरों के साथ ‘प्रभात खबर’ के अधिकारियों ने छल किया है। इस धोखाधड़ी की चर्चा इन दिनों मीडिया में जोरों पर है। प्रभात खबर ने रोसड़ा अनुमंडल मुख्यालय के हॉकरों के लिए एक स्कीम निकाला था जिसमें नियमित कॉपी के अलावे अतिरिक्त पेपर उठाने पर प्रति कॉपी डेढ़ रूपया अतिरिक्त बोनस देने का वादा किया था। इससे प्रभावित होकर हॉकरों ने जी-जान लगाकर प्रभात खबर के अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया था। खून-पसीना बहाये डेढ़ से दो वर्ष व्यतीत होने को है लेकिन ‘प्रभात खबर’ द्वारा हॉकरों को उनके हक का बोनस देने में आनाकानी की जा रही है। माना जा रहा है कि प्रभात खबर के अफसरों ने हॉकरों के हिस्से का पैसा हड़प लिया है।

स्कीम खत्म होने के कुछ महीनों तक तो जिम्मेवार अधिकारियों द्वारा भुगतान संबंधी सकारात्मक आश्वासन दिया जाता रहा लेकिन अब जाकर सर्कुलेशन विभाग ने हॉकरों का क्लेम देने के मुद्दे पर हाथ खड़े कर दिये हैं। प्रभात खबर के अधिकारियों की इस वादाखिलाफी से आहत रोसड़ा के हॉकर मोहन दास, सुनील राम, चन्द्रशेखर कुमार, मनीष कुमार, चन्दन कुमार दास, मो. सज्जाद, मो. आमीर खान, गौरव कुमार ने बताया कि हाल के दिनों में जब से जिले में दैनिक भास्कर का पर्दापण हुआ है तब से प्रभात के अधिकारियों द्वारा बेवजह दबाव बनाया जा रहा है।

दबाव के दौरान निरीह हॉकरों को थाना-पुलिस और प्राथमिकी तक की धमकी दी जाती है। भास्कर के आगमन के पूर्व ही प्रभात खबर के द्वारा हॉकरों का कमीशन 1 रूपये से बढ़ाकर 1.25 रूपये किया गया था लेकिन जिला स्तर के अधिकारी और स्थानीय एजेंट दोनों मिलकर कई महीनों तक 1 रूपये की दर से ही कमीशन दिया। बाकी के पैसे आपस में बांट लिये। दैनिक भास्कर के आगमन के बाद से प्रभात ने भी 1.25 रूपया कमीशन देना शुरू कर दिया है। लेकिन हॉकरों के पिछले क्लेम (बोनस) की मांग पर जबरन चुप करा दिया जाता है।

हॉकरों की मांग को सर्कुलेशन विभाग के अधिकारियों द्वारा लगातार अनसुनी किये जाने से आजिज अनुमंडलीय हॉकर संघ ने मुजफ्फरपुर यूनिट हेड को संयुक्त हस्ताक्षरित आवेदन देकर मामले की जांच करवाते हुए बकाये बोनस का भुगतान करने की मांग की है। आवेदन दिये कई दिन बीत चुके हैं लेकिन प्रेस द्वारा हॉकरों से कोई वार्ता नहीं की गयी है। बहरहाल प्रभात खबर का हॉकरों के साथ वादाखिलाफी की चर्चा स्थानीय स्तर पर जार-शोर से होने लगी है। प्रभात खबर के प्रसार प्रबंधक अमरेश झा का मोबाइल नंबर 9431430790 है और हॉकर संघ के अध्यक्ष मोहन दास का मोबाइल नंबर 8294003824 है। इन दोनों से बातचीत करके मीडिया के लोग पूरे प्रकरण पर सच्चाई लिखें ताकि मीडिया हाउस द्वारा अन्याय किए जाने के मसले को सोशल मीडिया पर प्रमुखता से उजागर किया जा सके।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन