Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पोलस्टार फाउंडेशन को 24वें वार्षिक पत्रकारिता पुरस्कारों की घोषणा वाला प्रेस नोट क्यों वापस लेना पड़ा?

पोलस्टार फाउंडेशन ने पत्रकारिता के लिए 24वें वार्षिक पोलस्टार पुरस्कारों की घोषणा करते हुए एक प्रेस नोट जारी किया लेकिन बाद में इसे वापस ले लिया. फाउंडेशन की तरफ से पुरस्कार समारोह बीत जाने के तीन दिन फिर से संशोधित प्रेस नोट जारी किया गया.

दरअसल पहली बार जो प्रेस नोट जारी किया गया उसमें श्वेता पुंज (नेटवर्क18 के मनीकंट्रोल डॉट कॉम की उप संपादक) को इंडिया टुडे मैगज़ीन में छपी स्टोरी ‘द पावर मेस’ के लिए बिजनेस में सर्वश्रेष्ठ फीचर का पुरस्कार दिया गया। श्वेता उन दिनों इंडिया टुडे मैगजीन के साथ कार्यरत थीं।

बाद में पता चला कि ये स्टोरी इंडिया टुडे के उप संपादक अनिलेश एस. महाजन के साथ एक संयुक्त बायलाइन है. ये जानकारी फाउंडेशन से छिपाई गई. ज्ञात हो कि श्वेता पुंज बीजेपी नेता बलबीर पुंज की बेटी और टीवी एंकर अमीष देवगन की चचेरी बहन हैं.

दिल्ली स्थित कई पत्रकारों ने पोलस्टार फाउंडेशन को तथ्यों के बारे में अवगत कराया और बाद में फाउंडेशन ने स्वीकार किया कि उन्होंने तथ्यों की ठीक से जांच नहीं की.

देखें पहली विज्ञप्ति में एवार्ड पाने वालों की लिस्ट-

ये है संशोधित विज्ञप्ति जिसमें एवार्ड पाने वाली श्वेता पुंज के साथ अनिलेश एस महाजन का नाम जोड़ दिया गया है-

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन