Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

टीवी टुडे से पूजा मेहरोत्रा, द पायनियर से प्रमोद कुमार सिंह और फर्स्टपोस्ट से अंगद भाटिया के बारे में सूचनाएं!

मीडिया जगत में एक साथ कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जहां एक ओर वरिष्ठ पत्रकार नई जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं, वहीं कुछ बड़े नाम अपने पदों से इस्तीफा देकर नए सफर की तैयारी में हैं।


Pooja Mehrotra ने Zee Media Corporation Limited के डिजिटल प्लेटफॉर्म India.com (IDPL) से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अब TV Today Network के प्रमुख न्यूज ब्रांड Aaj Tak के डिजिटल विंग में सीनियर एसोसिएट एडिटर के रूप में नई पारी शुरू की है।

India.com में वह एसोसिएट न्यूज एडिटर (YouTube Hindi Digital) के पद पर कार्यरत थीं, जहां उन्होंने डिजिटल कंटेंट स्ट्रैटेजी, इंटरव्यू सीरीज और मल्टीमीडिया स्टोरीज पर काम किया।


वहीं, वरिष्ठ पत्रकार Pramod Kumar Singh ने The Pioneer के दिल्ली संस्करण में रेजिडेंट एडिटर के रूप में जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने इसकी जानकारी लिंक्डइन के जरिए साझा की।

अपनी नई भूमिका में वह ‘द पायनियर’ के दिल्ली एडिशन की संपादकीय दिशा और कंटेंट रणनीति को आगे बढ़ाएंगे। गौरतलब है कि यह उनकी दूसरी पारी है—इससे पहले भी वह इसी संस्थान में सीनियर एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।


इसी क्रम में Angad Bhatia ने Network18 के डिजिटल प्लेटफॉर्म Firstpost और क्रिएटर-फोकस्ड वेंचर Creator18 के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

बताया जा रहा है कि वह अब निवेशकों के साथ मिलकर अपना नया “क्रिएटर फंड” लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। Network18 में उनके नेतृत्व में ऐसा मॉडल तैयार करने पर काम किया जा रहा था, जिसमें कंटेंट क्रिएटर्स को केंद्र में रखकर ऑडियंस से जुड़ाव बढ़ाया जा सके।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन