Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्रकार प्रभात कुमार शांडिल्य और ओम प्रकाश बंसल का निधन

बिहार के गया से सूचना है कि चर्चित पत्रकार, जेपी आंदोलन से जुड़े एक्टिविस्ट व समाजसेवी प्रभात कुमार शांडिल्य का गुरुवार की दोपहर को निधन हो गया. उन्होंने गया शहर के नगमतिया रोड स्थित डॉ उषा लक्ष्मी आवास में अंतिम सांस ली.  वह काफी दिनों से बीमार थे. मूल रूप से बक्सर के रहनेवाले शांडिल्य जी का जन्म 24 नवंबर, 1951 को गया जिले के वजीरगंज के रहनेवाले राधेश्याम प्रसाद के घर में हुआ था. उनकी शिक्षा-दीक्षा वजीरगंज में हुई. पटना स्थित बीएन कॉलेज से समाजशास्त्र में एमए उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने कभी नौकरी करने की नहीं सोची और अविवाहित जिंदगी गुजारी. वह ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन में काफी दिनों तक सक्रिय रहे.

इस बीच, राजस्थान के श्रीगंगानगर से खबर है कि श्रीगंगानगरके वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश बंसल का शुक्रवार शाम जयपुर के एक निजी हॉस्पिटल में निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से वहां उपचाराधीन थे। लगभग साठ वर्षीय बंसल को दस सितंबर को हृदयघात के कारण उपचार के लिए जयपुर ले जाया गया था। शनिवार शाम चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार शनिवार सुबह किया गया। अंतिम यात्रा सुबह दस बजे उनके 69 बैंक कॉलोनी आवास से पदमपुर रोड कल्याण भूमि के लिए रवाना हुई।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन