Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता पल्ली का हृदय गति रुकने से निधन!

आरिफ़ मिर्ज़ा-

भोपाल के जानेमाने वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता पल्ली का आज सुबह दुखद निधन हो गया। अस्सी के दशक में पत्रकारिता में आए पल्ली भाई ने नवभारत और दैनिक भास्कर, नवदुनिया, सी टीवी और न्यूज़ वर्ल्ड चेनल में पत्रकारिता के जोहर दिखाए। उनकी खबरें और भाषा शैली अक्सर चर्चा में रहती थी।

वे बहुत व्यवहारिक व्यक्ति थे। प्रदीप गुप्ता पल्ली छात्र नेता भी रहे। पिछले कुछ दिनों से वे सक्रिय पत्रकारिता से दूर थे। कुछ समय पूर्व उनके दिल का वाल्व बदला गया था। बीती रात उनकी तबियत बिगड़ने पर परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर गए थे। जहां हृदयगति रुकने से उनका निधन हुआ।

वे अपने पीछे पत्नी और 1 पुत्र प्रतीक को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। उनकी अंतिम यात्रा आज 28 अगस्त को उनके निवास प्रेस एनक्लेव, संजीव नगर के पास न्यू जेल रोड से दोपहर 12 बजे छोला विश्रामघाट के लिए निकलेगी। विनम्र श्रद्धांजलि।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन