Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पत्रकार प्रद्युम्न शर्मा और दीपक कुशवाहा के बारे में सूचनाएं!

न्यूज नेशन के रीजनल चैनल न्यूज स्टेट यूपी /यूके चैनल के एंकर प्रद्युम्न शर्मा ने संस्थान को अलविदा कह दिया है. उन्होंने हाल ही में जी मीडिया के नेशनल चैनल जी भारत में बतौर एंकर ज्वाइन किया है.

प्रद्युम्न इससे पहले न्यूज नेशन, इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.


दूसरी सूचना युवा पत्रकार दीपक कुशवाहा को लेकर है. उन्होंने बिहार और झारखंड की खबरों पर केंद्रित डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म ‘22Scope News’ से मीडिया में अपनी नई पारी का आगाज किया है। चैनल के सीईओ गंगेश गुंजन ने बताया कि दीपक ने बिहार/झारखंड के लिए विशेष संवाददाता के तौर पर जॉइन किया है। वह दिल्ली से अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

दीपक को मीडिया में काम करने का करीब नौ साल का अनुभव है। पूर्व में वह हिन्दी खबर, टीवी7 भारत, नवोदय टाइम्स, टीवी100, MKN (MP, CG), दैनिक भास्कर और R9 News जैसे मीडिया प्रतिष्ठानों में काम कर चुके हैं।

मूल रूप से बिहार के रहने वाले दीपक की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली से हुई है। इसके बाद उन्होंने मेरठ स्थित स्वामी विवेकानंद विश्वविद्याल से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Sunil Kumar

    November 11, 2024 at 12:20 am

    Sir apke lekh se mujhe aur likhna aaya,

    Ram ram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन