Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

अरब देश जा रही पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा के साथ लखनऊ एयरपोर्ट पर ये सब क्यों हुआ?

प्रज्ञा मिश्रा-

खनऊ एयरपोर्ट पर अरब देश के शहर दम्माम की यात्रा के दौरान जब 3-3 इमिग्रेशन अधिकारियों ने मुझसे पूछताछ शुरू की..

मेरे पीछे के 100 सवा 100 लोग फ्लाइट की तरफ प्रस्थान कर गए..1 घंटे तक मुझे रोके रखा. गृह मंत्रालय के चार अधिकारी ये मीटिंग करने पर मजबूर हो गए कि.. प्रज्ञा मिश्रा को अरब देश जाने दिया जाए या ना जाने दिया जाए..

मेरे खिलाफ कौन सा रेड कॉर्नर नोटिस है..मैं कौन सी बैंक का पैसा लूटकर भाग रही हूं..मैं कौन सी माल्या या नीरव मोदी हूं..भारी बहस के बाद जब मेरे पासपोर्ट पर ठप्पा लगाने के लिए अधिकारियों को मीटिंग करनी पड़ गई.

केबिन दर केबिन कानाफूसी होने लगी तब मुझे लगा कि सच में बहुत ताकत होती है अच्छे-अच्छे हिल जाते हैं…

सच्चे लोगों से बहुतों को डर लगता है..लेकिन डोंट वरी मैं देश की जिम्मेदार पत्रकार हूं. देश की इज्जत मेरे लिए जान से बढ़कर है.. मैं नॉन बायलॉजिकल नहीं हूं विदेश में अपने देश का मान ही बढ़ाऊंगी.

दोस्तों मूल बात जो आपको बतानी है वो ये है की एक आध दिन में वापस आऊंगी फिर से अपने कमज़ोर भाई बहनों के लिए लडूंगी. Ulta Chasma Uc और Pragya Ka Panna देखते रहिये मैं जहाँ भी रहूं सच्चे समाचार नहीं रुकेंगे…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. संजय त्रिपाठी

    November 22, 2024 at 8:59 pm

    जो देश विरोधियों के समर्थन में रात लगी रहती हो उसकी जांच तो बनती है वो देश विरोधियों से मिलकर विदेश जाकर कुछ भी गुल खिला सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन