Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

प्रजातंत्र अख़बार ने इंदौर की सफाई को लेकर फिर किया अद्भुत प्रयोग, देखें आज की कवरेज!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के दृष्टांत को इंदौर ने आत्मसात करते हुए लगातार 7वीं बार देश के सबसे स्वच्छ शहर का ख़िताब जीता है। इंदौर-भोपाल से प्रकाशित समाचार-पत्र ‘प्रजातंत्र’ ने इंदौर की जनता और सफ़ाई-मित्रों के सम्मान में आज अपना प्रथम पृष्ठ सफ़ेद रखकर स्वच्छता के प्रतीक के रूप में उन्हें समर्पित किया है।

किसी भारतीय समाचार-पत्र का यह अपने आप में अनूठा प्रयोग है। इससे पहले आपातकाल के समय कुछ अख़बारों द्वारा विरोधस्वरूप संपादकीय स्थान को ख़ाली छोड़ा गया था लेकिन किसी शहर के नागरिकों और वहाँ के सफ़ाईकर्मियों (जिन्हें इंदौर में ‘सफ़ाई-मित्र’ कहा जाता है) द्वारा सफ़ाई को इतनी प्राथमिकता देने के सम्मान स्वरूप अख़बार ने अपना पहला पृष्ठ सफ़ेद छोड़कर उनके प्रति सम्मान जताया है।

‘प्रजातंत्र’ प्रिंट मीडिया में अपने प्रयोगों के लिए जाना जाता है। हाल ही में मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनावों के समय भी अख़बार द्वारा ‘राजनैतिक साँप-सीढ़ी’ का प्रकाशन किया गया था जिसे पाठकों द्वारा काफ़ी पसंद किया गया था।

प्रजातंत्र अखबार ने किया चुनाव परिणामों को लेकर बड़ा प्रयोग

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन