Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

प्रणय राय ने चैनल बेचकर बहुत पैसा बना लिया, बुढ़ापे में और क्या चाहिए!

संजय कुमार सिंह-

प्रणय राय और राधिका राय ने एनडीटीवी के निदेशक मंडल से इस्तीफा दिया। सुदीप्त भट्टाचार्या, संजय पुगलिया और सेनथिल सिन्नैया चेंगलवरायण नए निदेशक बने। वैसे, प्रणय राय बना जाता है। संजय पुगलिया बनाए जाते हैं। मालिकाना हक बदलने से संपादक बदलने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले टीवी9 के साथ ऐसा ही हुआ था। वो खेल छोटा था, यह बड़ा है।

विवेक शुक्ला-

प्रणय राय और राधिका राय ने एनडीटीवी के निदेशक मंडल से इस्तीफा दिया। सुदीप्त भट्टाचार्या, संजय पुगलिया और सेनथिल सिन्नैया चेंगलवरायण नए निदेशक बने। मालिकाना हक बदलने से संपादक बदलने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले टीवी9 के साथ ऐसा ही हुआ था। वो खेल छोटा था, यह बड़ा है।

संजय कुमार सिंह-

प्रणय-राधिका ने निदेशक मंडल से इस्तीफा दिया है। निदेशक मंडल उन्हें संपादक बनाए रख सकता है पर ऐसा होगा नहीं। इसलिए संपादक पद से भी इस्तीफा दे देना चाहिए। मेरी राय में इसे हार कह सकते हैं, छोड़ना नहीं। विरोध जो संभव था वह किया ही गया है और इसीलिए समय लगा। वे एनडीटीवी के शेयरधारक रहेंगे ही और पैसे हों तो बाजार से शेयर खरीदने का विकल्प भी है पर ये सब कोई किसके लिए करे और खासकर इतना सब करने, झेलने और इस उम्र और स्थिति में पहुंचने के बाद।

देवप्रिय अवस्थी-

राय दंपति के इस्तीफे की पटकथा तो काफी पहले लिख दी गई थी. राय दंपति इसके सह लेखक भी थे.

गणेश झा-

प्रणय राय ने अपना यह जमा जमाया चैनल बेचकर बहुत पैसा बना लिया। बुढ़ापे में और क्या चाहिए। नाम और शोहरत पहले ही कमा चुके। चाहेंगे तो कुछ पूंजी लगाकर एक नया चैनल शुरू कर लेंगे। एकदम सफल पत्रकार और बिजनेसमैन साबित हो ही चुके हैं।

देवप्रिय अवस्थी-

प्रणब और राधिका दिल्ली में एक दुलत्ती में रहते थे. अब अमीरजादों की सोसायटी में करोड़ों के फ्लैट में रहते हैं. जानकारों के मुताबिक़ राय दंपति का ज्यादातर समय विदेशों में गुजरता है. उनके पास इतना पैसा है कि बिना कुछ किए भी ऐशो आराम की जिंदगी जी सकते हैं. राधिका जी तो इंडियन एक्सप्रेस में तब चीफ सब थीं जब मैं जनसत्ता, दिल्ली के न्यूज रूम का इंचार्ज था.

प्रेम प्रकाश गुप्ता-

न्यूज चैनल अब कौन देखता है? और कौन इनपर विश्वास करता है? यू ट्यूब और सोशलमीडिया का जमाना आ गया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन