दूरदर्शन केंद्र (DDK) कोलकाता ने प्रसार भारती के तहत विभिन्न पदों पर empanelment के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह नियुक्तियाँ कैजुअल असाइनमेंट बेसिस पर होंगी, जिन्हें आवश्यकता के अनुसार बुलाया जाएगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को स्क्रूटनी और चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा, जिसके बाद उपयुक्त पाए गए अभ्यर्थियों को पैनल में शामिल किया जाएगा।
अधिसूचना 8 दिसंबर 2025 को जारी की गई है।
कौन-कौन से पद निकले हैं?
- ब्रॉडकास्ट असिस्टेंट
- उम्र: 21–40 वर्ष
- आवश्यक: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक
- ब्रॉडकास्टिंग या इलेक्ट्रॉनिक/डिजिटल मीडिया में 1 साल का अनुभव
- कंप्यूटर में दक्षता
- कार्य: कार्यक्रम निर्माण और संबंधित आधिकारिक कार्यों में सहायता
- मानदेय: ₹2500 प्रति असाइनमेंट (अधिकतम 7 असाइनमेंट प्रति माह और 84 प्रति वर्ष)
2. पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट (ग्राफिक्स)
- उम्र: 21–40 वर्ष
- आवश्यक: विजुअल आर्ट्स/मल्टीमीडिया/डिज़ाइन/एनीमेशन/ग्राफिक्स में डिग्री या डिप्लोमा
- वांछनीय: TV/दूरदर्शन/वीडियो प्रोग्राम प्रोडक्शन में 2 वर्ष का अनुभव
- कार्य: प्रोग्राम और न्यूज के लिए क्रिएटिव ग्राफिक्स और एनीमेटेड टेंप्लेट्स बनाना
- मानदेय: ₹4500 प्रति असाइनमेंट (7 प्रति माह, 84 प्रति वर्ष)
3. एंकर/इंटरव्यूअर/कंपेयर
- उम्र: 21–35 वर्ष
- आवश्यक: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक, बंगाली/हिंदी/अंग्रेजी भाषा में बेहतर संवाद कौशल
- वांछनीय: एंकरिंग या इलेक्ट्रॉनिक/डिजिटल मीडिया में 1 वर्ष का अनुभव
- कार्य: विभिन्न कार्यक्रमों में प्रस्तोता के रूप में कार्य
- मानदेय: ₹3000 प्रति असाइनमेंट (7 प्रति माह, 84 प्रति वर्ष)
कैसे किया जाएगा चयन?
चयन प्रक्रिया में आवेदन की स्क्रूटनी, स्क्रीनिंग और चयन समिति द्वारा निर्धारित टेस्ट/इंटरव्यू शामिल होंगे। चयनित उम्मीदवारों को आवश्यकता के अनुसार असाइनमेंट पर बुलाया जाएगा।
ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें- प्रसारभारतीJOBS


