Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

यूपी के इन 7 जिलों से प्रसार भारती में संवाददाताओं की वैकेंसी

प्रसार भारती ने यूपी के सात जिलों से पार्ट टाइम संवाददाताओं के लिए आवेदन मांगे हैं. ये आवेदन आकाशवाणी लखनऊ केंद्र के लिए हैं. जिनमें लखनऊ, अयोेध्या, गोंडा, ललितपुर, जौनपुर, हरदोई और बुलंदशहर के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं.

उपरोक्त जिलों के निवासी 24 से 45 वर्ष उम्र के आवेदक 16 जनवरी 2024 तक आवेदन कर सकते हैं.

आवेदक को सम्बंधित फील्ड में दो वर्ष का अनुभव होने के साथ पत्रकारिता-जनसंचार में डिप्लोमा या डिग्री अनिवार्य है. साथ ही आवेदक केंद्र, राज्य सरकार अथवा सार्वजनिक क्षेत्र के किसी उपक्रम का कर्मचारी या राजनैतिक दल का सदस्य नहीं होना चाहिए.

कम्प्यूटर व वर्ड प्रोसेसिंग की नॉलेज के साथ आवेदक को इलेक्र्टॉनिक मीडिया की कवरेज का अनुभव समेत खबरें एकत्र करने के उपकरण उपलब्ध होने जरूरी हैं.

इच्छुक उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और जन्म प्रमाणपत्रों की सेल्फ-प्रमाणित प्रतियों और हालिया पासपोर्ट फोटो के साथ आवेदन कर सकते हैं.

आवेदक न्यूज सर्विस डिवीजन की वेबसाइट www.newsonair.gov.in अथवा प्रसार भारती की आधिकारिक साइट https://prasarbharti.gov.in के वैकेंसी सेक्शन से इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन