Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पोल खोल खबरें छापने वाले बदायूं के पत्रकारों पर मुकदमा!

योगी राज में सबसे आसान है किसी पत्रकार पर मुकदमा करा देना. रंगदारी-ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाओ और फौरन मुकदमा दर्जा कराओ. कुछ ऐसा ही हुआ है बदायूं के कुछ पत्रकारों के साथ.

‘पूछता है बदायूं’ नाम से फेसबुक पेज चलाने वाले पत्रकार प्रशांत गुप्ता पर मुकदमा दर्ज हो गया है।

बताया जा रहा है कि पोलखोल वाली खबरों को प्रकाशित करने के कारण उन पर मुकदमा किया गया. ताकतवर लॉबी ने एडीजी से मिलकर पत्रकार प्रशांत समेत कइयों पर मुकदमा करा दिया है. आरोपियों में प्रशांत के अलावा वेदभानु आर्य का भी नाम है जिन्हें संपादक बताया गया है.

देखें वो खबर जिससे ताकतवर लोग चिढ़ गए हैं-

ये है एफआईआर की कॉपी जिसमें ताकतवर लोगों ने पूरी कहानी विस्तार से वर्णित की है…

उपरोक्त कहानी को पढ़ने से पता चलता है कि आरोप लगाने वालों के पास सिवाय कहानी कहने के, अन्य कोई प्रमाण सुबूत नहीं है जिससे साबित हो कि उनसे रंगदारी मांगी जा रही थी. कायदे से ये मामला पुलिस का था ही नहीं. ये मानहानि का मामला हो सकता है जिसके लिए कोर्ट में जाना चाहिए था. लेकिन योगी राज में ताकतवर लोग फौरन पुलिस को अपने साथ मिलाकर पत्रकारों पर कुछ भी आरोप लगाते हुए मुकदमा लिखा देते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन