Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

प्रसून पाण्डेय ने गुड न्यूज टुडे को कहा अलविदा, इस चैनल को करेंगे ज्वाइन

टीवी टुडे ग्रुप के चैनल गुड न्यूज़ टुडे से एक नई खबर सामने आ रही है. चैनल के प्रोड्यूसर प्रसून पाण्डेय ने इस्तीफा दे दिया है. खबर ये सामने आ रही है कि प्रसून पांडेय जल्द टीवी9 भारतवर्ष की टीम का हिस्सा बनेंगे. प्रसून चैनल के इवनिंग के कई बुलेटिन को लीड कर रहे थे… करीब एक साल एक महीने से प्रसून चैनल में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे.

2014 में इंडिया टीवी से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले प्रसून ने 2016 तक चैनल के अलग – अलग मोर्चे पर अपनी जिम्मेदारी निभाई. उसके बाद प्रसून न्यूज़ नेशन चले गए और वहां 2018 तक चैनल के प्राइम टाइम शोज का हिस्सा रहे.

इसके बाद प्रसून ने पत्रकारिता से दूर जाने का फैसला किया और राजनीति की तरफ रुख किया. 2019 में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के साथ उन्होंने बतौर जनसंपर्क अधिकारी नई शुरुआत की. हालांकि 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद उन्होंने दोबारा टीवी मीडिया में लौटने का मन बनाया और न्यूज़ नेशन के साथ दूसरी पारी की शुरू की और फिर प्रसून ने लगभग डेढ़ साल की पारी के बाद न्यूज नेशन से इस्तीफा देकर गुड न्यूज़ टुडे में एंट्री की.

प्रसून ने 2013 में माखनलाल यूनिवर्सिटी भोपाल से पत्रकारिता में बैचलर डिग्री लेने के बाद 2015 में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी हिसार से मास्टर्स की डिग्री हासिल की. प्रसून ने न्यूज 24 के कॉलेज ISOMES से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन