Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

प्रसून शुक्ला ने भारत24 को अलविदा कहा!

भारत24 न्यूज़ चैनल के क्वालिटी कंट्रोल हेड और रोमिंग एडिटर प्रसून शुक्ला ने इस्तीफ़ा दे दिया है। वे सवा साल से इस चैनल के साथ थे। पता चला है कि वे जल्द ही नई पारी की शुरुआत किसी दूसरे न्यूज़ चैनल के साथ करने जा रहे हैं।

प्रसून न्यूज़ एक्सप्रेस चैनल के चीफ एडिटर रह चुके हैं। वे सहारा मीडिया के न्यूज़ चैनलों में उच्च पदों पर कई वर्षों तक कार्यरत रहे। इसके अलावा ईटीवी सहित कई अन्य मीडिया संस्थानों में वे काम कर चुके हैं।

यूपी के बस्ती ज़िले के मूल निवासी प्रसून शुक्ला बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। वे राजनीतिक विश्लेषक, मीडिया सलाहकार, मीडिया प्रशिक्षक समेत कई विशेषज्ञताओं को जीते हैं।

भारत24 न्यूज़ चैनल की टीम ने केक काटकर और बुके देकर प्रसून को शुभकामनापूर्ण विदाई दी। इस मौक़े पर प्रसून ने बीते हुए ख़ुशनुमा वक़्त को याद करते हुए सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया!

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन