Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

प्राइम न्यूज़ के 8 साल : देखें तस्वीरें

प्राइम न्यूज़ के चुनौती, संघर्ष और दृढ़ निश्चय के 8 साल… केक काटकर मना जश्न

प्राइम न्यूज़ ने आज अपने आठ साल पूरे किए। इस दौरान चैनल में दिनभर जश्न का मौहाल रहा। प्राइम न्यूज़ के मैनेजिंग डायरेक्टर मोहसिन खान ने टीम के साथ केक काटकर सेलिब्रेट किया और बधाई दी।

जब सफर और चुनौती की बात होती है तो एमडी मोहसिन खान कहते हैं-चुनौती संघर्ष और दृढ़ निश्चय के ये 8 साल है…8 साल पहले आज ही के दिन प्राइम न्यूज़ के सफर की शुरूआत हुई थी…चुनौतियां बहुत थीं और हैं, मगर ज़िद चलते रहने की है, मंजिल का तो पता नहीं लेकिन मेरे लिए सफर ज़िदगी है…इस सफर में बहुत से साथी मिले कुछ छूट गए कुछ मज़बूत स्तंभों की तरह आज भी साथ हैं…सभी का शुक्रिया क्योंकि बिना आपके ये 8 साल मुमकिन नहीं थे। उम्मीद करता हूं आपका प्यार और आशीर्वाद ऐसे ही मिलता रहेगा।

आगे की योजना पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि फिलहाल 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में हमारी टीम पूरी तरह से लग गई है। साथ ही आने वाले समय में आपको बड़े बदलाव भी देखने को मिलेंगे।

1 जुलाई 2015 को प्राइम न्यूज़ ने अपने सफर की शुरुआत की थी। 8 साल पहले रोपा गया एक पौधा आज न्यूज़ की दुनिया का वट वृक्ष बन चुका है और इस वट वृक्ष की शाखाएं कुशल नेतृत्व में बड़ी और घनी होती जा रही है। प्राइम न्यूज़ को लगातार दर्शकों का प्यार मिल रहा है।

दर्शकों का विश्वास ही एक चैनल की ताकत है। इस मुकाम पर पहुंचने के लिए काफी मेहनत लगती है। पूरी टीम को दिन-रात एक करना होता है। 8 साल पूरे करने कर चैनल के साथियों ने एक दूसरे को बहुत बधाई और शुभकामनाएं दीं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन