Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

IAS के बेटे ने थप्पड़, धक्का और जमीन पर गिराकर कार से रौंदा – गर्लफ्रेंड ने सुनाई आपबीती

Image Instagram Priya singh

प्यार अंधा होता है यह तो सब ने सुना होगा लेकिन प्यार करना इतना ख़तरनाक साबित होगा यह शायद प्रिया ने कभी सोचा नहीं होगा, मुंबई निवासी सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएंसर 26 वर्षीय प्रिया सिंह लगभग पाँच वर्ष से आईएएस के बेटे के साथ रिलेशनशिप में थी लेकिन उसे यह नहीं पता था कि यह प्यार उनके लिए लिए इतना ख़तरनाक साबित होगा।

प्रिया ने बताया कि उसे मंगलवार की सुबह अश्वजीत का फोन आया और उसने उसे एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए बुलाया। बता दें कि अश्वजीत के पिता अनिल गायकवाड़ महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम के प्रबंध निदेशक हैं। प्रिया ठाणे के एक होटल के पास पहुंची और अश्वजीत के साथ साथ उनके दोस्तों से मिली।

Image Instagram Priya singh

प्रिया ने कहा कि वहाँ अश्वजीत का व्यवहार उनके प्रति कुछ अजीब था उन्होंने उससे अकेले में बात करने के लिए कहा। वह समारोह से बाहर निकल गई और अश्वजीत के साथ बात करने के लिए बाहर उसका इंतजार करने लगी। लेकिन उसका इंतजार उसके लिए भारी पड़ गया। अश्वजीत अपने दोस्त रोमिल पाटिल के साथ बाहर आया और उन्होंने प्रिया के साथ बदसलूकी शुरू कर दी।

Image Instagram Priya singh

उन्होंने प्रिया पर गाली-गलौज की, उसे थप्पड़ मारा, उसकी गर्दन दबाई, उसके बाल खींचे और उसे जमीन पर गिरा दिया। प्रिया ने अपने बॉयफ्रेंड से बचाव भी किया और दुर्व्यवहार न करने के लिए कहा, लेकिन उसने उसकी कोई परवाह नहीं की। उसके बाद उसने अपना मोबाइल फोन और अन्य सामान उसकी कार से निकालने की कोशिश की, लेकिन अश्वजीत ने अपने ड्राइवर से कहा कि उसे कुचल दो।

Image Instagram Priya singh

ड्राइवर ने कार को तेज कर दिया और प्रिया को रौंदने की कोशिश की। प्रिया जमीन पर ही गिर पड़ी और उन्हें  कई गंभीर चोटें आयी। अश्वजीत और उसके दोस्त उसे उसी हालत में छोड़ कर भाग गए। प्रिया लगभग आधे घंटे तक जमीन पर ही पड़ी रही। उसके पास फोन भी नहीं था, जिससे वह किसी को मदद के लिए बुला सकती। वहाँ से गुजर रहे एक शख्स ने उसे देखा और लोकल पुलिस सूचना दी। पुलिस ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।प्रिया की हालत गंभीर है। उसका दाहिना पैर टूट गया है और उसे सर्जरी करानी पड़ी है। उसके दाहिने पैर में रॉड डाली गई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन