Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पुलक बाजपेयी, विनीता वशिष्ठ, संजय, चंदन और साबिर की नई पारी

पुलक बाजपेयी ने सीएनबीसी आवाज चैनल, मुंबई से इस्तीफा देकर जी बिजनेस चैनल, दिल्ली के साथ नई पारी की शुरुआत की है. जी बिजनेस में पुलक सीनियर प्रड्यूसर बनाए गए हैं. पुलक आईनेक्स्ट अखबार, कानपुर में रह चुके हैं. फिर वे बिजनेस भास्कर से जुड़े. इसके बाद इकनॉमिक टाइम्स हिंदी के हिस्से बने. बाद में वे जागरण के डिजिटल वेंचर में चीफ सब एडिटर बनकर लौटे. यहां डिप्टी न्यूज एडिटर बनने के बाद बिजनेस भास्कर फिर छलांग लगा गए और मनीभास्कर न्यूज पोर्टल के साथ कार्यरत रहे. 

विनीता वशिष्ठ ने अमर उजाला से इस्तीफा दे दिया है. वे दैनिक भास्कर में फीचर एडिटर बन गई हैं. विनीता अमर उजाला के डिजिटल विंग में डिप्टी न्यूज एडिटर थीं और फीचर सेक्शन की हेड थीं. विनाता की नियुक्ति दैनिक भास्कर के दिल्ली संस्करण में हुई है जो इसी महीने रीलांच होगा.

संजय कुमार सिंह जयपुर से लांच होने वाले हिंदी न्यूज चैनल आईबीए में बतौर प्रोड्यूसर जुड़े गए हैं. इसके पहले वह एवन टीवी में कार्यरत थे. संजय भास्कर टीवी, लेमन टीवी, इंडिया टीवी, जनसंदेश न्यूज चैनल, जैन टीवी आदि में रह चुके हैं. वे एक भोजपुरी फिल्म का भी निर्देशन कर चुके हैं.

दैनिक भास्कर से चंदन सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. चंदन भास्कर के डिजिटल पोर्टल में क्लस्टर कंटेंट हेड थे. वे न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत थे. उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट की कंपनी एमएसएन इंडिया के साथ सीनियर असिसटेंट एडिटर (हिंदी) के रूप में नई पारी की शुरुआत की है. चंदन अमर उजाला और दैनिक जागरण में भी काम कर चुके हैं.

साबिर हक ने एबीपी न्यूज के डिजिटल विंग से इस्तीफा दे दिया है. वे जी न्यूज के डिजिटल वेंचर से जुड़ गए हैं. साबिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ग्रेजुएट हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन