Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अमर उजाला वाराणसी के क्राइम रिपोर्टर पुष्पेन्द्र अब दैनिक भास्कर के हुए

दैनिक समाचार पत्र अमर उजाला के वाराणसी संस्करण में बीते पांच साल से क्राइम बीट के इंचार्ज रहे सब एडिटर पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने दैनिक भास्कर के डिजिटल संस्करण में वाराणसी में बतौर सीनियर रिपोर्टर नई पारी शुरू की है।

वर्ष 2015 में बनारस में वापसी से पहले पुष्पेन्द्र मऊ और मिर्जापुर जिले में तकरीबन चार साल से ज्यादा समय तक अमर उजाला के ब्यूरो चीफ रहे हैं। क्राइम रिपोर्टिंग में अपनी धारदार खबरों से अलग पहचान और मुकाम बनाने वाले पुष्पेन्द्र के अचानक दैनिक भास्कर ज्वाइन करने से उनके साथी भी हतप्रभ हैं।

पुष्पेन्द्र की रिपोर्टिंग टीम के साथियों ने उन्हें नए टास्क के लिए बधाई देते हुए कहा कि आप जहां भी रहें स्वस्थ और सुरक्षित रहते हुए पहले के जैसे ही बेबाक रिपोर्टिंग करते रहें। उधर, पुष्पेन्द्र ने भी अपने साथियों का आभार जताते हुए कहा कि वह कहीं दूर नहीं जा रहे हैं और जल्द ही एक बार फिर सभी के साथ होंगे।

इस बीच अमर उजाला, वाराणसी संस्करण के सीनियर रेजिडेंट एडिटर वीरेंद्र आर्य और सीनियर न्यूज एडिटर पुरुषोत्तम कुमार ने पुष्पेन्द्र को अमर उजाला, वाराणसी का नायाब हीरा व बेहतरीन रिपोर्टर बताते हुए उन्हें उनकी नई चुनौती के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।

गौरतलब है कि अमर उजाला लंबे समय से जुड़े अपने विश्वासपात्र कर्मचारियों का एक अरसे से न पैसा बढ़ा रहा है और न प्रमोशन कर रहा है। इसी वजह से बनारस, मेरठ, प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई अन्य शहरों में अमर उजाला से लंबे समय से जुड़े युवा और प्रतिभावान पत्रकार दूसरे संस्थानों के साथ जुड़ कर नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन