Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

भारतीय नौसेना के 8 अफसरों को कतर में फांसी देने की तैयारी चल रही है, हमारे मोदी जी क्या कर रहे हैं?

Deepak Sharma-

अमेरिका ने जरा सा कतर पर दबाव डाला और अपने दो बंधक गाज़ा से रिहा करवा लिये। इधर हमारे 8 नौसेना के अफसर 15 महीनो से कतर में बंधक है। उन पर जासूसी के झूठे आरोप मढ़े गये हैं। जल्दबाजी में उनका ट्रायल किया गया। अधिकतर कारवाई एकतरफा रही।

हमारे विदेश मंत्री कई महीनों से दिलासा देते रहे कि ये पूर्व नौसैनिक रिहा हो जायेंगे। जल्द लौटेंगे। पर कल सभी 8 नौसैनिकों को फांसी की सजा सुना दी गई। कतर में अब फांसी देने की तैयारी हो रही है। और एक छोटे से मुल्क को हम फांसी देने से रोक नहीं पा रहे हैं।

आबादी के हिसाब से हम दुनिया के सबसे बड़े देश हैं। हमारी सेना दुनिया की तीसरी सबसे ताकतवर सेना है। हमारी अर्थव्यवस्था कतर से 30 गुना ज्यादा है।

इस सच्चाई के बावजूद हम कतर से दब रहे हैं। हम कतर के अमीर और प्रधानमंत्री के आगे अपनी बात पुख्ता ढंग से रख नहीं पा रहे हैं। हम 15 महीनें से दिलासा देने के आगे बढ़ नहीं सके हैं। हमारी ऐसी विवशता हमारे भारतीय होने के नाज और अहसास पर चोट करती है।

सच ये है कि ये घटना भारत की कूटनीति का सबसे बड़ा दाग है। अगर हमारे 8 नौसैनिकों को सूली पर चढ़ाया गया तो ये दाग मिटाना मुश्किल होगा।

मोदीजी, कुछ देर के लिये चुनाव और कुर्सी भूल जाईये। कुछ देर के लिये निकाय और विधान सभा की राजनीति से उपर उठिये। अपनी सारी ताकत, सारी उर्जा, सारे सूत्र, सारे सम्पर्क कतर में झोंक दीजिये। किसी भी तरह देश की नौसेना का मान बढ़ाने वाले इन अफसरों को स्वदेश लाईये। हमें हमारे सैनिक चाहिये। हमारे सैनिक हमारी जान है।उन्हे सूली पर चढ़ने से बचाईये।

समूचा देश आपके साथ खड़ा है। मोदीजी आगे बढ़िये !

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन