Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

रायबरेली : डॉक्टरों की धांधली उजागर कर रहे दो पत्रकारों की पिटाई, मंत्री ने जांच के आदेश दिए!

रायबरेली | यूपी के रायबरेली स्थित लालगंज सीएचसी में पत्रकारों से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक मामूली विवाद के बाद सीएचसी के डॉक्टर गौरव पांडेय और सत्यजीत ने पत्रकारों को न सिर्फ दौड़ाकर पीटा बल्कि उन्हें बंधक भी बना लिया।

घटना के बाद पीड़ित पत्रकारों ने थाना लालगंज में शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि शिकायत मिलने के बावजूद थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने मुकदमा लिखने की बजाय उल्टा पत्रकारों को धमकाया और घटना के सबूत के बतौर लिए वीडियो और फोटो भी डिलीट करा दिए।

इस मामले से नाराज मीडियाकर्मियों ने राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी के नेतृत्व में रायबरेली प्रभारी मंत्री राकेश सचान से मुलाकात की। पत्रकारों व पदाधिकारियों ने मंत्री को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा की मांग की और दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कोतवाल को जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

पूरा मामला क्या है?

पत्रकार विजय प्रताप सिंह और राम प्रकाश का आरोप है कि सीएचसी के डॉक्टर कमीशनखोरी के चक्कर में रोगियों को बाहर की महंगी दवाएं लिख रहे हैं। वह दोनों लोग इसकी कवरेज करने अस्पताल गए थे। मरीजों के बयान लिए थे, लेकिन डॉक्टर व उनके गुर्गों ने दोनों से हाथापाई शुरू कर दी। डॉक्टरों के इस कृत्य से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। मामले में उत्तर प्रदेश सैनिक कल्याण बोर्ड के गार्डों ने बीच बचाव कर मसले को शांत कराया और पत्रकारों को बचाया।

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. alok

    February 14, 2025 at 9:52 pm

    wanha dalali karne gaye the . bashuli nahi ho payi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन