Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

रघु राय के कैमरे से कई आइकोनिक फोटो निकलीं जो रिपोर्टों से भी बड़ी होती थीं!

उपेंद्र राय-

प्रख्यात फोटोग्राफर रघु राय का 26 अप्रैल 2026 को निधन हो गया, उनके परिवार ने इसकी पुष्टि की।

रघु राय अपनी बेहतरीन तस्वीरों के लिए जाने जाते थे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, दलाई लामा, शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे और फिल्म निर्देशक सत्यजीत रे जैसे दिग्गजों के यादगार चित्र अपने कैमरे में कैद किए।

राजनीतिक हस्तियों के अलावा उनकी फोटो जर्नलिज्म उन्हें आध्यात्मिक गुरुओं तक भी ले गई, जहां उन्होंने दलाई लामा और मदर टेरेसा जैसी महान हस्तियों को भी अपने लेंस में उतारा।

परिवार के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार आज (26 अप्रैल 2026) शाम को नई दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट में किया जाएगा।


खामोश कहानी कहने वाला, रोशनी का दुभाषिया, बेहद सौम्य और दयालु इंसान — श्री रघु राय अब हमारे बीच नहीं रहे।
समय इतनी तेजी से गुजर रहा है कि हम उसे महसूस भी नहीं कर पा रहे। इस जीवन रूपी मंच के किरदार अपने-अपने समय पर मंच से विदा ले रहे हैं। दिल में एक खालीपन है—हम ताली भी बजाते हैं और आंखें भी नम हो जाती हैं।
धन्यवाद रघु साहब। आप हमेशा याद आएंगे। -वरुण ग्रोवर


नरेंद्र नाथ मिश्रा-

मशहूर फोटोग्राफर रघु राय का निधन।

निसंदेह देश के सबसे बेहतरीन फोटोग्राफर थे। इन्होंने अपने सफ़र में कई आइकोनिक फोटो खींची जो कई रिपोर्ट से भी बड़ी थी। मेरे लिए इंदिरा गांधी की तमाम पुरुष नेताओं से घिरी यह फोटो सबसे महान फोटो में एक है। विनम्र श्रद्धांजलि!


शैलेंद्र पांडेय-

कुछ लोग तस्वीरें नहीं खींचते… इतिहास को कैद कर लेते हैं।”

भारत की आत्मा को अपनी लेंस में उतारने वाले महान फोटोग्राफर रघु राय जी अब हमारे बीच नहीं रहे। कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन… सिर्फ एक कलाकार का जाना नहीं, बल्कि एक दौर का अंत है।

उनकी तस्वीरें सिर्फ फ्रेम नहीं थीं—वो वक्त की आवाज़ थीं, समाज का आईना थीं, और सच्चाई की गूंज थीं।

आज कैमरा खामोश है…पर उनकी तस्वीरें हमेशा बोलती रहेंगी। श्रद्धांजलि।

मूल खबर…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन