Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मेरा नाम मोंटी है, मैं वीडियो एडिटर हूं, राहुल राणा मेरी एक महीने की सेलरी हड़प गया है!

मेरा नाम मोंटी है. राहुल राणा शामली से एक यूट्यूब चैनल चलाते हैं. मैंने वीडियो एडिटर के तौर पर यहां काम किया है. मेरे द्वारा इनके यहां दस महीने से ज्यादा काम किया गया. इसके बाद मुझे दूसरी जॉब के लिए नोएडा ज्वाइनिंग के लिए जाना पड़ा.

मैंने इनसे बताया और इसके बाद दूसरी जगह के लिए तैयारी की. उस वक्त राहुल राणा के द्वारा मुझे जाने के लिए कह दिया गया. मैंने 15 दिनों का टाइम लिया. लेकिन जब मेरे 15 दिन पूरे हुए और मैंने दूसरी जगह ज्वाइन किया तो इन्होंने मेरी सैलरी रोक दी. सैलरी मांगे जाने पर इन्होंने साफ साफ मना करते हुए कह दिया कि आपको 1 महीने का टाइम देना था, जबकि मेरे द्वारा इनको पहले ही बता दिया गया था.

इन्होंने ऑफर लैटर का हवाला देते हुए सैलरी ना देने की बात कह दी जबकि ऑफर लेटर के बजाय इन्होंने केवल एक मेल किया हुआ जिस पर ना तो कोई हस्ताक्षर है, ना ही वह कंपनी के लेटर पैड पर प्रिंटेड है.

वही जब कंपनी के रूल्स के बारे में मैंने इनसे जवाब माँगा तो इन्होंने बात ही नहीं की और मोबाइल भी बंद कर दिया.

इसके बाद मैंने कंपनी की HR शिवानी (जो राहुल राणा की वाइफ भी हैं) को कॉल की तो उन्होंने भी फोन नहीं उठाया, और ना ही मेरे किसी मैसेज का जवाब दिया.

वहीं चैनल के न्यूज़ एडिटर मनुदेव उपाध्याय से भी मैंने इस बारे में बात की तो उन्होंने भी यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि ऐसे सैलरी नहीं बनती है.

इसके पहले भी इनकी कंपनी कई लोगों को ऐसे ही निकाल चुकी है. ना जोइनिंग के वक्त लेटर दिया जाता है और फिर बाद में सैलरी को लेकर परेशान किया जाता है.

महोदय मुझे मेरी सैलरी दिलाई जाये, ताकि मैं भी अपनी जरूरतों को पूरा कर सकूँ. भविष्य में किसी दूसरे के साथ भी ऐसा ना हो..

वो लेटर और मैसेज भी साथ में भेज रहा हूं, जिसका हवाला देकर ये सैलरी नहीं देना चाहते हैं.. जॉइनिंग डेट और मुझे मेल की गई डेट में कितना अंतर है… जबकि बाकि लोगों को ये भी नहीं दिया गया है….


उपरोक्त आरोपों पर राहुल राणा ने अपना पक्ष भेजा है जो इस प्रकार है-

News 80 से डाटा चोरी करने के आरोप में हटाए गए थे monty वीडियो एडिटर…

यशवंत जी, आपकी वेबसाइट पर जो खबर NEWS 80 संस्थान को लेकर डाली गई हैं, वो पूरी तरह झूठी ओर भर्मित करने वाली हैं, जिसका सत्यता से दूर तक कोई वास्ता नहीं.
आपकी खबर में जिस monty नाम के शख्स का जिक्र किया गया हैं, उसने हमारे यहाँ काम किया हैं, ओर जब तक काम करता रहा तब तक हमने उसको एक -एक दिन का पैसा दिया. monty चोरी चुपके चैनल के अंदर बैठकर दूसरे लोगो के लिए भी काम करता था, जो हमें मंजूर नहीं था. कई बार इसको लेकर उसको टोका भी गया. कुछ दिन बाद वह खुद ही दूसरी जगह जाने के लिए बोलने लगा, तो चैनल ने उसे तय शर्तो के अनुसार 1 महीना ओर काम करने के लिए कहां, ताकि हम उसकी जगह दूसरे एम्प्लॉय की जॉइनिंग कर सके. जो जॉइनिंग के समय हम हर एंप्लॉय को बताते हैं, कि आपको एक महीना पहले नोटिस देना होगा, ताकि हम अपनी व्यवस्था कर सके. जिसको लेकर monty ने सहमति भी जताई थी. लेकिन अचानक monty ने 11 वे दिन एडटिंग कम्प्यूटर से एडिटिंग में प्रयोग होने वाला डाटा चोरी कर डिलीट कर दिया. ओर काम करने से मना कर दिया. हमने वजह पूछी तो उसने बोल दिया कि मुझे काम नहीं करना हैं. ऐसे में जब monty ने चैनल की बिना जानकारी के ये हरकत की तो चैनल के अंदर उसकी वफादरी को लेकर बात करना बेकार था. हमने उसे तुरंत जाने के लिए बोल दिया. क्योकी उसकी इस हरकत के पता चलने के बाद उसको चैनल में रखना ओर दूसरे नुकसान को कराने जैसा था. किसी तरह उसके द्वारा चुराए गए डाटा के बाद हमने चैनल के लिए दूसरा डाटा उपलब्ध कर काम को सुचारु रूप से शुरू कराया. वही जिस तरह आपकी खबर के अनुसार दावा किया जा रहा हैं, कि चैनल ने उसकी 1 महीने कि सैलरी रोक दी हैं. तो हम चाहेंगे कि अगर उसने एक महीना हमारे यहाँ बिना सैलरी काम किया हैं तो कृप्या साक्ष्य पेश करें. क्योंकि हमारे यहाँ सीसीटीवी कैमरे पर भी एंट्री चैक की जा सकती हैं, साथ ही अटेंडेंड्स सीट भी होती हैं, दूसरे काम करने वाले एंप्लॉई भी जानते हैं कि उसे किस तरह चैनल से निकाला गया है. Monty की इस भ्रमित झूठी खबर लगवाने की वजह से कंपनी की रेपुटेशन खराब हुई हैं. अपनी इस गलत हरकत की वजह से monty को सार्वजनिक मंच पर माफी मांगनी होंगी, अगर वह ऐसा नहीं करता तो, मजबूरन कंपनी को कानून का सहारा लेना होगा. क्योंकि monty ने चैनल कि साख को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की हैं..

धन्यवाद !
Regrds
hr manager
news 80

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन