Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

न्यूज़ 24 एमपी-सीजी से जुड़े पत्रकार राहुल शर्मा

चंबल संभाग के भिंड जिले के रहने वाले युवा पत्रकार राहुल शर्मा ने तीन साल के लंबे ब्रेक के बाद एक बार फिर फील्ड में वापसी की है। इस बार उन्होंने न्यूज़ 24 से जुड़कर बतौर भिंड रिपोर्टर अपनी नई पारी की शुरुआत की है।

राहुल शर्मा इससे पहले जनसत्ता डिजिटल, वनइंडिया ग्रुप, पंजाब केसरी, प्राइम न्यूज़ और अनादि टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। लंबे समय तक पत्रकारिता करते हुए उन्होंने न सिर्फ जिले बल्कि पूरे संभाग में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में पहचान बनाई है।

अपनी निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए मशहूर राहुल शर्मा ने कई शोषितों और पीड़ितों को न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। उनकी कई रिपोर्टें प्रदेश स्तर पर सुर्खियों में रही हैं। खासकर उनकी वह स्टोरी, जिसमें उन्होंने पुलिस द्वारा होटल में शराब रखवाकर की गई फर्जी कार्रवाई का खुलासा किया था, काफी चर्चित रही।

राहुल शर्मा की यह वापसी चंबल संभाग की पत्रकारिता में एक बार फिर नई ऊर्जा और धार लाने वाली मानी जा रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन