युवा पत्रकार राहुल सिंह ने ‘वन इंडिया’ न्यूज पोर्टल से इस्तीफा दे दिया है। ‘वन इंडिया’ में करीब 3 साल 9 महीने तक अपनी सेवाओं के दौरान स्पोर्ट्स डेस्क को कवर किया। अब राहुल जल्द ही चर्चित मीडिया चैनल से जुड़कर बड़ी जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं।
राहुल अपने कार्यकाल के दौरान वनइंडिया कंपनी के लिए स्पोर्ट्स कैटागरी में सबसे ज्यादा पेज व्यू लाने में सफल रहे। इससे पहले राहुल सिंह पंजाब केसरी ग्रुप में अपनी सेवाएं दे चुके है, उन्होंने यहां नेशनल डेस्क पर भी काम करते हुए 3 साल 5 महीने काम किया था। यहां 2017 में उन्हें ‘बेस्ट सब एडिटर’ अवार्ड से भी नवाजा गया था।
मीडिया में करीब 7 साल का तजुर्बा रखने वाले राहुल सिंह हिमाचल प्रदेश से हैं। वो जिला कांगड़ा की तहसील फतेहपुर में स्थित गांव भाटी के निवासी हैं। राहुल ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी से जर्नलिस्म एंड मास कम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।