Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

राहुल शुक्ला, वैभव शर्मा, हर्षित वर्मा और धीरेंद्र कुमार के बारे में सूचनाएं

FMTV यूपी यूके चैनल में राहुल शुक्ला ने संवाददाता के पद पर प्रभार संभाला… राहुल शुक्ला इससे पहले चैनल वन, एक्सपोज इंडिया, निवाण टाईम्स अखबार के अलावा भी कई न्यूज चैनलों को अपनी सेवायें दे चुके हैं. फिलहाल राहुल ने FM न्यूज में संवाददाता के पद पर नई पारी की शुरुआत कर दी है.

राजनीति के शिकार हो गए वैभव शर्मा, झांसी हुआ तबादला… अमर उजाला यूनिट वाराणसी में कार्यरत चीफ सब एडिटर वैभव शर्मा का तबादला झांसी यूनिट में कर दिया गया. अभी जनवरी महीने में वह पदोन्नति पाकर वाराणसी यूनिट में आए थे. उन्हें सिटी डेस्क की जिम्मेदारी दी गई थी. अपने मुखर और चाटुकारिता न करने वाले व्यक्तित्व के चलते उन्हें तबादला का दंश झेलना पड़ा. बताया जाता है कि अनुपम निशांत को गोरखपुर से लाने की तैयारी है, इसीलिए वैभव को परेशान किया जाता था.

झांसी से खबर है कि बृजेश कुमार शर्मा ने ईनाडु इंडिया ईटीवी भारत का साथ छोड़ दिया है. बृजेश ने इस बाबत अपने सीनियर्स संजय त्रिपाठी, अब्दुल अजीज और आलोक त्रिपाठी को एक पत्र लिखकर इस्तीफे के बारे में सूचित कर दिया है. उन्होंने पत्र में कहा है कि वे ईनाडु इंडिया ईटीवी भारत वेबसाइट के शुरू होने से लेकर अब तक झांसी जनपद में सभी दायित्वों को निभा रहे थे पर अब व्यक्तिगत कारणों से आगे काम कर पाने में असमर्थ हैं.

प्रिंट मीडिया छोड़ मोजो जर्नलिस्म से जुड़े युवा पत्रकार हर्षित वर्मा… युवा पत्रकार हर्षित वर्मा जल्द ही प्रिंट मीडिया को अलविदा कह अब मोबाइल जर्नलिस्म (मोजो) से जुड़ने जा रहे हैं। हर्षित अब ई-टीवी भारत के साथ जुड़कर साऊथ दिल्ली में रिपोर्टिंग करेंगे। वह दैनिक जागरण के साऊथ दिल्ली में क्राइम बीट कवर कर रहे थे। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रिकारिता विश्विद्यालय के नोएडा परिसर से 2014-16 सत्र से मास्टर डिग्री हासिल की। एनबीटी में डेढ़ साल काम किया, जहां उन्होंने क्राइम, ट्रैफिक, फायर डिपार्टमेंट, आयकर विभाग, पीएफ डिपार्टमेंट की बीट संभाली थी. हर्षित वर्मा आगरा के रहने वाले हैं.
सीवान के पत्रकार से मांगी 2 लाख रुपए की रंगदारी, पुलिस का FIR दर्ज करने से इंकार

बिहार के सीवान जिले में पत्रकारों को धमकाने का सिलसिला जारी है। बीते दिनों ही दैनिक जागरण के पत्रकार को जान से मारने की धमकी दी गई थी और अब न्यूज वेबसाइट टाउन आजतक के संपादक धीरेंद्र कुमार को भी धमकाया गया है। धीरेंद्र कुमार से जिले के नौतन थाना क्षेत्र में पिपरा गांव के रहने वाले आपराधिक छवि के निर्भय तिवारी और उसके भतीजे ने रंगदारी मांगी है। धीरेंद्र कुमार ने इसके खिलाफ नौतन थाना प्रभारी को सूचना भी दी। सीवान एसपी नवीनचंद्र झा की सख्ती के बाद थानेदार ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन