Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

रूस के न्यूज़ चैनल में हड़ताल, देखें वीडियो

विश्व दीपक-

मुमकिन है आपने देख लिया होगा. अगर नहीं तो संलग्न वीडियो ज़रूर देखिएगा.यह पत्रकारिता के इतिहास का ही नहीं विश्व इतिहास का भी ऐतिहासिक क्षण है.

ऐसा कभी नहीं हुआ था इससे पहले. अपने ही देश के विरोध में किसी टीवी चैनल के कर्मचारियों ने ऑन एयर सामूहिक इस्तीफा नहीं दिया था अब तक.

लेकिन रूस में ऐसा हुआ. भारत में तो कल्पना भी नहीं की जा सकती. कारण ? भारत में गुलाम आत्माएं मनुष्य के रूप में निवास करती हैं.

जार पुतिन द्वारा यूक्रेन पर किए गए आक्रमण का सबसे तगड़ा विरोध रूस के अंदर हो रहा है.

TV Rain ने यूक्रेन पर रूस के हमले की आलोचना की. नतीजा यह हुआ कि पुतिन ने स्पेशल फोर्स लगा दी TV Rain का दफ़्तर बंद कराने के लिए.

इसके पहले कि फोर्स पहुंचती TV Rain के कर्मचारियों ने दर्शकों को अंतिम बार संबोधित किया. “No to War” का नारा लगाया और स्टू़डियो से बाहर निकल गए.

यह आखिरी प्रसारण था. कर्मचारियों को आप स्टूडियो से बाहर जाते हुए देख सकतें हैं. इसके बाद स्वान लेक बैले प्ले किया गया.

त्रासदी देखिए कि जिस वक्त रूस के TV Rain के एडिटर, एंकर, प्रोड्यूसर, टेक्निकल स्टाफ जार पुतिन के खिलाफ सामूहिक इस्तीफे का ऐलान कर रहे थे, उस वक्त भारत के मीडियॉकर पुतिन के लिए अंट-शंट दलीले गढ़ रहे थे.

कहा था कि रूस की क्रांतिकारी जनता एक दिन जार पुतिन को टांग देगी चौराहे पर. वो दिन नज़दीक आ रहा है.

देखते जाइए.

TV Rain रूस के युवाओं में लोकप्रिय है. पुतिन ने इसको बंद करा कर अपने अंत की तरफ एक कदम और बढ़ा दिया. तानाशाह पुतिन की कब्र, यूक्रेन की बहादुर जनता ने खोद दी है. अब उसका गिरना बाकी है.

देखें संबंधित वीडियो, क्लिक करें- tv rain

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन