नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की जयन्ती के मौके पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखने वाली सुलतानपुर की संस्था भारत भारती ने वरिष्ठ पत्रकार राज खन्ना समेत विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगो को उनके विशिष्ट कार्यों को लिए सम्मानित किया। श्री खन्ना को ‘सुलतानपुर रत्न’ के सम्मान से नवाजा गया। सुलतानपुर की जिलाधिकारी अदिति सिंह को लोकभूषण, एशियाड 2014 में कांस्य पदक विजेता मोहम्मद आजाद को सुलतानपुर रत्न, हवा से चलने वाले इंजन के आविष्कारक बंदायू के देवेन्द्र कुमार को लोकमणि, छह लोगो को लोकरत्न तथा दो लोगो को लोकदीप रत्न से संस्था द्वारा सम्मनित किया गया।
संस्था द्वारा सुलतानपुर के पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित समारोह में उत्तरप्रदेश के लोकायुक्त न्यायमूर्ति एन के मल्होत्रा ने पत्रकार श्री खन्ना समेत सभी को संस्था की ओर से अलंकरण,अंगवस्त्र एवं नगद राशि से सम्मानित किया।श्री मल्होत्रा ने इस मौके पर भारत भारती के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि लोकपाल,लोकायुक्त एवं सरकारों द्वारा भ्रष्टाचार को समाप्त नही किया जा सकता,बल्कि भ्रष्टाचार को चरित्र के निर्माण से ही समाप्त किया जा सकता है।
श्री खन्ना ने इस मौके पर संस्था द्वारा प्रदान की गई 21 हजार रूपए की धनराशि को सुलतानपुर में असहाय एवं वंचित लोगो की सेवा में वर्षों से जुटी संस्था शहीद स्मारक सेवा समिति के अध्यक्ष करतार केशव यादव को संस्था के कार्यों के लिए समर्पित करने की घोषणा की। भारत भारती पिछले 35 वर्षों से कार्य करते हुए अपनी पहचान बनाई है।संस्था देश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री स्वं गुलजारीलाल नन्दा, पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी समेत विशिष्ट कार्य करने वाले देश के जाने माने लोगो को सम्मानित कर चुकी है। संस्था आजादी की जंग में शहीद हुए तात्या टोपे के वंशजों तथा शहीद अशफाक उल्ला के वंशजों को भी सम्मनित किया है।संस्था के कार्यक्रमों में पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरागांधी के खिलाफ निर्णय सुनाने वाले इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जगमोहनलाल सिन्हा,वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैय्यर,शहीद भगत सिह के साथी जयदेव कपूर समेत कई जाने माने लोग शामिल हो चुके है।
प्रेषक – अशोककुमार साहू
वरिष्ठ संवाददाता यूनीवार्ता रायपुर (छत्तीसगढ़)
मो. 09425211267



SHANKAR JALAN
January 28, 2015 at 2:20 pm
SUBH KAMNA