Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

स्वतंत्र पत्रकारों के लिए राजस्थान सरकार ने की बड़ी घोषणा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा पत्रकारों के कल्याण और सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार ने स्वतंत्र पत्रकारों के लिए नियमों में छूट की घोषणा की है. इस अधिसूचना के तहत, स्वतंत्र पत्रकारों की अधिस्वीकरण पात्रता के लिए आयु और अनुभव में ढील के बाद राज्य में ज्यादा से ज्यादा पत्रकारों को इसका लाभ मिल सकेगा.

राजस्थान प्रेस प्रतिनिधि अधिस्वीकरण नियम 1995 में संशोधन करते हुए, राज्य सरकार ने अब स्वतंत्र पत्रकारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा को 50 वर्ष से घटाकर 45 वर्ष कर दिया है. साथ ही अनुभ की पात्रता को घटाकर 25 से 15 वर्ष कर दिया है.

बजट घोषणा 2024-25 के दौरान राज्य सरकार ने पत्रकारों के हित में इस छूट का वादा किया था, जिसे अब लागू कर दिया गया है.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की इस पहल से राज्य के स्वतंत्र पत्रकारों को सरकारी अधिस्वीकरण प्राप्त करने में अधिक सुलभता मिलेगी, जो उनके करियर और सामाजिक सुरक्षा में सहायक होगी.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन