Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

रजत शर्मा को एनबीडीए की अध्यक्षी, जैसे बिल्ली को दूध की रखवाली की फिर से जिम्मेदारी!

बीवी श्रीनिवास-

बिल्ली को दूध की रखवाली की फिर से जिम्मेदारी… जो शख़्स पिछले कई सालों से सत्ता की गोदी में बैठकर वाह मोदी वाह का भजन कर रहा है, वही अब फिर से NBDA (News Broadcasters & Digital Association) का अध्यक्ष बना दिया गया है।

क्या यह मज़ाक नहीं कि “एथिक्स” और “स्टैंडर्ड” तय करने का ठेका उसी को दिया गया है, जिसकी पहचान ही गोदी पत्रकारिता रही है?

यह वैसा ही है जैसे:

-मैच फिक्सिंग पकड़ने की कमेटी का प्रमुख वही खिलाड़ी बन जाए, जो खुद मैच फिक्सिंग में रंगे हाथों पकड़ा गया हो।

-भ्रष्टाचार विरोधी आयोग का मुखिया कोई भ्रष्ट नेता बना दिया जाए।

NBDA की यह नियुक्ति कोई साधारण घटना नहीं है। यह दरअसल उस स्तर का प्रमोशन है जहाँ सत्ता खुद तय करती है कि “कौन उसके दलालों की रखवाली करेगा।”

अब असली सवाल यह नहीं कि पत्रकारिता के मानक ऊँचे होंगे या नहीं। असली सवाल यह है कि पहले से गिरे हुए स्तर को और कितना नीचे धकेला जाएगा।

इतिहास जब लिखा जाएगा तो यही दर्ज होगा:

“भारत में पत्रकारिता की मौत हुई और उसके चौकीदार बने वही लोग, जिन्होंने उसे जिंदा निगला था।”

सौजन्य : कांग्रेस नेता बीवी श्रीनिवास का एक्स अकाउंट

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन