Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

आजतक के युवा पत्रकार रजत सिंह की दिल्ली के एम्स ट्रामा सेंटर में मौत

आजतक न्यूज चैनल के पत्रकार रजत सिंह का दो दिन पहले एक्सीडेंट हो गया था. नोएडा के बॉटनिकल गार्डन के पास उनकी बाइक को डम्पर ने टक्कर मार दी थी. उनके सिर में गंभीर चोटें आई थी. उन्हें एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था.

पत्रकार Dhirendra Pundir ने रजत सिंह को याद करते हुए फेसबुक पर कुछ यूं लिखा है :

आजतक न्यूज चैनल के पत्रकार रजत सिंह का दो दिन पहले एक्सीडेंट हो गया था. नोएडा के बॉटनिकल गार्डन के पास उनकी बाइक को डम्पर ने टक्कर मार दी थी. उनके सिर में गंभीर चोटें आई थी. उन्हें एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था.

पत्रकार Dhirendra Pundir ने रजत सिंह को याद करते हुए फेसबुक पर कुछ यूं लिखा है :

रजत सिंह नहीं रहा। युवा पत्रकारों में से कुछ पत्रकार आपको हमेशा उम्मीद दिलाते रहते है कि मीडिया को उनसे कुछ बेहतर स्टोरी मिलेंगी। वो मीडिया के आने वाले वक्त में मेहनती चेहरों में शुमार होंगे। रजत उन्हीं में से एक था। दिल्ली आजतक के उन पत्रकारों में से जिनके साथ आज छोड़ने के बाद भी राब्ता बना रहा। अरावली की पहाड़ियों पर उसकी स्टोरी पर काफी चर्चा भी हुई, मैंने कहा था कि आप इसको और भी बेहतर कर सकते थे अवार्ड से भी आगे। हंसते हुए रजत ने कहा था कि दादा आपके साथ काम करना है। ऐसे ही एक दिन विजय चौक पर रजत ने हंसते हुए का कि दादा कब मौका मिलेंगा।

मैंने भी हंसते हुए कहा कि अब तुम लोगों को नहीं मुझे ये कहना चाहिए कि मैं कब आप लोगों के साथ काम करूंगा। युवा सपनों के साथ उम्मीद का आसरा ज्यादा होता है,निराशा कम होती है। इस पर वो और मैं ठहाका मार कर हंस दिए। वो एक आखिरी मुलाकात थी। परसो एक साथी ने खबर दी कि रजत का एक्सीडेंट हो गया। फिर कल मेरी टीम के रिपोर्टर और रजत के जूनियर गौरव ने कहा कि सर वो एम्स में है और बचने की उम्मीद नहीं है। शाम को रजत से मिलने की उम्मीद में एम्स गया,एमरजेंसी विभाग में गया लेकिन वहां सी टू में रजत नहीं था। फिर मैंने अपने रिपोर्टर को फोन किया तो उसने कहा कि सर आप गलत आ गये है एम्मस में नहीं एम्मस ट्रामा सेंट्रर में है रजत। और तब मैं वहां पहुंच ही नहीं पाया, वापस आना पड़ा ऑफिस और फिर रात में गौरव का व्हाट्अप। मुझे मालूम नहीं रजत को न जानने वालों को मैं कैसे कह पाऊंगा कि रजत मीडिया की युवा उम्मींदों में से एक था। बस ये ही कह सकता हूं कि रजत नहीं रहा।

युवा पत्रकार दीपक गंभीर ने अपने मित्र को यूं याद किया है…

मन बहुत दुखी है। इसलिये की एक दोस्त, युवा पत्रकार आज हम सबको अलविदा कहकर इस दुनिया से चला गया। दिल्ली में मैंने और रजत ने कई बार फील्ड में साथ में ख़बरें की थी। रजत सिंह आज तक चैनल का एक युवा पत्रकार था और हमेशा मैंने उसको फील्ड पर जोश और उत्साह से लबरेज़ पाया। लेकिन किसी के लिए भी यकीन करना मुश्किल है कि रजत अब नहीं रहा, लेकिन अब वो हमारे साथ नहीं है सिर्फ उसकी यादें हैं। दो दिन पहले नॉएडा में रजत की बाइक का एक्सीडेंट हुआ था जिसके बाद वो एम्स में भर्ती था और अभी-अभी खबर मिली कि रजत अब नहीं रहा। मेरे दोस्त तुम हमेशा याद आओगे, तुम्हारा वो नाईट शिफ्ट में सबको हसाना और ये कहना की भाईसाहब चलो चाय पीते है। तुम्हारी ये सब बातें हमेशा याद आएँगी मेरे दोस्त। मन बहुत उदास और दुखी है। तुम जहाँ भी रहो खुश रहो। तुम्हारी यादें हम सबके दिलों में हमेशा रहेंगी। कभी सोचा नहीं था कि तुम ऐसे चले जाओगे। R.I.P….

Local News Community
2 Comments

2 Comments

  1. anil

    October 26, 2016 at 11:03 am

    RIP

  2. Ashish Singh

    October 26, 2016 at 1:37 pm

    Bahut Dukhad || RUO

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन