Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

हाम्रो प्रजाशक्ति नेपाली अख़बार के पत्रकार राजेश शर्मा का हार्ट अटैक से निधन

सिक्किम के नेपाली दैनिक समाचार ‘हाम्रो प्रजाशक्ति’ के पत्रकार राजेश शर्मा (55) के आकस्मिक निधन से उत्तर बंगाल और सिक्किम के पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। राजेश शर्मा बंगाल-भूटान के सीमावर्ती क्षेत्र जयगांव के निवासी थे। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। पिछले कुछ दिनों से सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके फेफड़ों में पानी भर गया था। 22 फरवरी की सुबह 5 बजे हार्ट अटैक से उनके निधन की सूचना मिली।

पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार से प्रकाशित बांग्ला अख़बार ‘आज कल’ के पत्रकार अम्लान ज्योति घोष ने बताया कि राजेश दा काफी सीधे-सादे और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। पत्रकारों के लिए उनकी एक्सक्लूसिव स्टोरी ही उनकी जमा-पूंजी होती है, जिसे वे आमतौर पर किसी से साझा नहीं करते, लेकिन राजेश दा के पास यदि कोई खबर होती तो वे उसे बांटने में संकोच नहीं करते थे।

दिसंबर में जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कूचबिहार के प्रसिद्ध रास मेले का उद्घाटन करने आई थीं, तब राजेश दा जायगांव से कूचबिहार पहुंचे थे। अम्लान ज्योति घोष ने कहा कि वे उन्हें करीब 15 वर्षों से जानते थे, लेकिन उन्हें देखकर कभी नहीं लगा कि वे इतने बीमार हो सकते हैं कि अस्पताल से दोबारा जीवित लौट न पाएंगे। वे रिपोर्टिंग के सिलसिले में बांग्लादेश और भूटान भी जाते थे। उस दिन कूचबिहार में दोनों ने साथ में कई तस्वीरें खिंचवाई थीं। लौटते समय राजेश दा ने कहा था कि वे अपनी कार से उन्हें छोड़ देंगे, लेकिन खबर जल्दी भेजनी थी, इसलिए वे साथ नहीं जा सके। आज उनके हार्ट अटैक की खबर ने झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा, “मैंने अपना एक साथी, एक जिगरी दोस्त खो दिया।”

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन