Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

‘जागरण न्यू मीडिया’ से एडिटर इन चीफ राजेश उपाध्याय की विदाई!

राजेश उपाध्याय का ‘जागरण न्यू मीडिया’ में एडिटर-इन-चीफ के रूप में कार्यकाल गुरुवार को समाप्त हो गया। इसके साथ ही उन्होंने कंपनी को औपचारिक रूप से अलविदा कह दिया। पिछले कुछ समय से उनके कार्यकाल को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है।

राजेश उपाध्याय करीब एक दशक तक Jagran New Media से जुड़े रहे। उन्होंने वर्ष 2016 में कंपनी जॉइन की थी और इस दौरान डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में कंटेंट स्ट्रैटेजी, डिजिटल पत्रकारिता और इनोवेशन के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहलें की गईं।

उनकी अगुवाई में फैक्ट-चेकिंग प्लेटफॉर्म Vishvas News की शुरुआत हुई, जिसे फेक न्यूज के खिलाफ एक सशक्त कदम माना जाता है। इस प्लेटफॉर्म ने हिंदी सहित कई भाषाओं में फैक्ट-चेकिंग को बढ़ावा दिया और मीडिया साक्षरता के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभाई।

करीब तीन दशक से अधिक के अनुभव के साथ राजेश उपाध्याय ने प्रिंट और डिजिटल, दोनों माध्यमों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। ‘जागरण न्यू मीडिया’ से पहले वह HT Media और DB Corp जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।


प्रिय सहयोगियों, मित्रों, मीडिया और अकादमिक समुदाय,

हर परिवर्तनकारी यात्रा अंततः अपने मुकाम तक पहुंचती है, और आज जगरण डिजिटल और विश्वास न्यूज़ के साथ मेरी यादगार पारी का समापन हो रहा है।

करीब 35 वर्षों के अपने पत्रकारिता करियर को पीछे मुड़कर देखता हूं तो गर्व से भर जाता हूं। हमने मिलकर सिर्फ प्लेटफॉर्म लॉन्च नहीं किए, बल्कि एक स्थायी विरासत तैयार की। Jagran .com और Jagran Josh.com के महत्वाकांक्षी विस्तार से लेकर नई दुनिया, गुजराती जागरण और मराठी जागरण जैसे क्षेत्रीय प्लेटफॉर्म्स के डिजिटल रूपांतरण तक, हमने भारत में डिजिटल न्यूज़ के परिदृश्य को नई पहचान दी।

विश्वास न्यूज़ की स्थापना मेरे लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव रही है। सूचना के अराजक दौर में, फैक्ट-चेकिंग और मीडिया साक्षरता के एक मजबूत मंच को शून्य से खड़ा करना मेरे करियर की सबसे संतोषजनक उपलब्धि रही। यहीं पर संपादकीय रणनीति और अत्याधुनिक नवाचार का संगम हुआ, ताकि सत्य की पवित्रता को सुरक्षित रखा जा सके।

इस उद्योग में सफलता कभी किसी एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं होती; यह एक ऐसे समुदाय की धड़कन है, जो जुनून और समर्पण से प्रेरित होता है। मैं आगे बढ़ रहा हूं…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन