Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

शाहजहांपुर के वरिष्ठ पत्रकार राजीव गुप्ता का निधन

शाहजहांपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजीव गुप्ता की बीमारी के चलते हुई मृत्यु पर शाहजहांपुर के पत्रकार काफी दुखी हैं. प्रेस क्लब भवन में जिले के पत्रकारों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान पत्रकारों ने 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.

शोक सभा मैं पत्रकार मोहम्मद आफताब अख्तर, सरदार शर्मा, राजीव शर्मा, प्रेम शंकर गंगवार, शिवकुमार, दीप श्रीवास्तव, एवं कौशलेंद्र मिश्रा ने राजीव गुप्ता के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनके परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा उनके परिवार से मिलकर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया.

इस दौरान शिवकुमार, दीप श्रीवास्तव, विवेक वर्मा, अमित त्यागी, सूचना विभाग से मोहम्मद कामिल, अंबुज मिश्रा, अजय वीर सिंह, राजेश सिंह, शैलेंद्र बाजपेई, अंकित जोहर, आनंद शर्मा, कौशलेंद्र मिश्रा, रामविलास, मोहम्मद आफाक, सुशील शुक्ला, सिशांत शुक्ला, गुल मोहम्मद, रामाशंकर दीक्षित, रविंद्र सिंह, रमेश कनौजिया, मास्टर हामिद फरीदी, पंडित विमलेश कुमार, राधेश्याम शर्मा, राजीव शुक्ला, जरीफ मलिक आनंद, उदित शर्मा, राम प्रकाश गुप्ता, मनोज मिश्रा, अंकित शर्मा, रमेश जौहरी, जयपाल सिंह यादव, शैलेंद्र कुमार बाजपेई ,राम प्रेमशकर, मुअज्जम खान, दादा ओमकार मनीषी, मोहम्मद इरफान, नरेंद्र शर्मा, सिमरनजीत सिंह, शुभम श्रीवास्तव, वेद प्रकाश मिश्रा, गोविंद अवस्थी, राहुल मिश्रा सहित तमाम पत्रकार बंधुओं ने 2 मिनट का मौन रखकर पत्रकार राजीव गुप्ता कि आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन