Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अमर उजाला के सीनियर पॉलिटिकल एडिटर बने वरिष्ठ पत्रकार राजकिशोर!

वरिष्ठ पत्रकार राजकिशोर एक बार फिर देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान ‘अमर उजाला’ के साथ जुड़ गए हैं। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने यहां बतौर सीनियर पॉलिटिकल एडिटर जॉइन किया है। इस भूमिका में वे राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मामलों की कवरेज करेंगे और प्रिंट व डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म पर अहम जिम्मेदारी निभाएंगे।

राजकिशोर की ‘अमर उजाला’ के साथ यह दूसरी पारी है। करियर की शुरुआत में वे कानपुर में बतौर चीफ रिपोर्टर काम कर चुके हैं। इसके अलावा वर्ष 2000 में ‘अमर उजाला’ की पंजाब और हरियाणा लॉन्चिंग टीम का हिस्सा भी रहे थे।

पिछले कुछ वर्षों में राजकिशोर ने डिजिटल मीडिया में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई है। वे ‘बुलंद भारत टीवी’ नाम से अपना प्लेटफॉर्म चला रहे थे। इससे पहले वह ‘दैनिक भास्कर डिजिटल’ में मैनेजिंग एडिटर और यूएस-यूके आधारित थिंक-टैंक ‘ग्लोबल पॉलिसी इनसाइट्स’ के इंडिया चैप्टर में एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर रहे। साथ ही वे इंडिया टुडे ग्रुप के डिजिटल चैनल ‘न्यूजतक’ में बतौर कंसल्टेंट भी जुड़े रहे।

मई 2016 में उन्होंने ‘एबीपी न्यूज’ में बतौर पॉलिटिकल एडिटर जॉइन किया और 2019 में ‘एबीपी गंगा’ को लॉन्च कराया। 2021 में वे एबीपी ग्रुप में एडिटर-एट-लार्ज की भूमिका निभाने लगे।

‘दैनिक जागरण’ में लंबे समय तक नेशनल चीफ ऑफ ब्यूरो रहने के दौरान उन्होंने 15 राज्यों के 42 संस्करणों के नेशनल ब्यूरो का नेतृत्व किया। इसी दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला हिंदी मीडिया इंटरव्यू भी लिया था। 2003 से जागरण में रहते हुए उन्होंने पीएमओ, बीजेपी, कांग्रेस, गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, संघ परिवार और राष्ट्रपति भवन जैसी अहम बीट्स को कवर किया।

करीब दो दशक से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे राजकिशोर के अनुभव और नेतृत्व से माना जा रहा है कि ‘अमर उजाला’ की राजनीतिक कवरेज को नई धार मिलेगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन