Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पत्रकारपुरम विकास समिति चुनाव में डॉ.राजकुमार सिंह दोबारा अध्यक्ष एवं पुरुषोत्तम चतुर्वेदी महामंत्री चुने गए

पत्रकारपुरम विकास समिति की आमसभा में सर्वसम्मति से हुआ चुनाव… वाराणसी । पत्रकारपुरम विकास समिति की साधारण सभा की बैठक रविवार को काशी पत्रकार संघ भवन में अध्यक्ष डॉ राजकुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई, इसमें आगामी 2 वर्षों के लिए पदाधिकारियों एवं कार्य समिति के सदस्यों का चुनाव हुआ।  चुनाव अधिकारी कृष्ण देव नारायण राय की देखरेख में सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुआ।  इसमें डॉक्टर राजकुमार सिंह लगातार दूसरी बार अध्यक्ष एवं पुरुषोत्तम चतुर्वेदी महासचिव चुने गए। इसके अलावा ए के लारी व शैलेश  चौरसिया उपाध्यक्ष रामदयाल सचिव तथा युगलकिशोर जालान कोषाध्यक्ष चुने गये।

कार्यसमिति के सदस्य के लिए सर्व श्री आर यस यस सोलंकी, सियाराम यादव, तुलसीदास मिश्र, रमेश चंद्र उपाध्याय, राजेंद्र दुबे, नरेंद्र यादव, वीरेंद्र श्रीवास्तव ,जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार सिंह, पंकज त्रिपाठी, प्रदीप कुमार सिंह, शिव प्रकाश सिंह, चंदन रूपानी, संदीप गुप्त, व अमितेश पांडे चुने गए। इसके अलावा काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह व महामंत्री डॉक्टर अत्री भारद्वाज तथा उपजा के जिलाध्यक्ष डॉक्टर अरविंद सिंह व महामंत्री आनंद मिश्र पदेन सदस्य होंगे।

इसके पूर्व महामंत्री पुरुषोत्तम चतुर्वेदी ने करीब ढ़ाई साल के कार्यकाल का विवरण प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष युगलकिशोर जालान अपने व्यय के विवरण की जानकारी दी। सदस्यों ने कॉलोनी में हो रहे अवैध अतिक्रमण का जहां मुद्दा उठाया वही सुंदरीकरण के बावत काम करने पर बल दिया। इसके लिए संबंधित विभागों से मिलने की बात कही गई।  कॉलोनी के सर्वांगीण विकास एवं समिति को समय समय पर सुझाव देने के लिए मार्गदर्शक मंडल का गठन हुआ।  इसमें कृष्ण देव नारायण राय, शशिधर इस्सर, रमेश सिंह,रमेश चंद्र राय, व अवधेश सिंह चुने गए।  धन्यवाद अध्यक्ष डॉक्टर राजकुमार सिंह ने दिया।

(कृष्णदेव नारायण राय )
चुनाव अधिकारी
9415225717

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन