Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

वरिष्ठ पत्रकार रजनीश आहुजा पहुंचे ABP न्यूज़

कुछ ही दिन पहले ज़ी न्यूज के संपादक पद से इस्तीफा देने वाले रजनीश आहुजा के एबीपी न्यूज़ ज्वाइन करने की सूचना आ रही है. सूचना यह भी है कि चैनल के सीईओ की तरफ से सभी इम्प्लाईज को इंटरनल मेल सर्कुलेट कर दी गई है.

सीईओ की तरफ से इंटरनल मेल में कहा गया है कि, ‘मुझे आज से प्रभावी ईवीपी – स्पेशल प्रोजेक्ट्स, एबीपी नेटवर्क के रूप में श्री रजनीश आहूजा की नियुक्ति की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. एबीपी नेटवर्क के लिए रजनीश कोई अजनबी नहीं हैं. वह सितंबर 2021 तक एबीपी नेटवर्क परिवार का एक अभिन्न अंग थे. हमें उन्हें वापस पाकर खुशी है और हमें विश्वास है कि वह हमारी टीम के लिए बहुत महत्व लाएंगे. रजनीश अधोहस्ताक्षरी को रिपोर्ट करेंगे.’

बता दें कि रजनीश आहुजा ज़ी न्यूज़ से पहले एबीपी में ही थे. एबीपी से ज़ी पहुंचे थे और अब लौटकर फिर से एबीपी में आ गए हैं. उन्हें लेकर लोगों में तरह तरह की धारणाएं रहती हैं. कुछ लोग उन्हें हर समय हड़काते, डांटते रहने वाले संपादक के बतौर मानते जानते हैं. बताते हैं कि रजनीश गुस्से के मामले में दुर्वासा हैं.

लेकिन वहीं कुछ लोग उन्हें रहमदिल और सॉफ्ट इंसान भी कहते हैं. वरिष्ठ पत्रकार रजनीश आहुजा के बारे में और अधिक जानने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें..

रिलेटेड न्यूज़

ज़ी न्यूज़ से वरिष्ठ पत्रकार रजनीश आहुजा का इस्तीफा!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन