Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

राकेश कुमार, विनय तिवारी, सुमित अवस्थी, पुनीत परिंजा के बारे में सूचनाएं

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के सीईओ राकेश कुमार को निलंबित करने का फैसला किया है. कुमार को रिश्वत के कथित मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार किया है. भारतीय बाल फिल्म सोसायटी के सीईओ श्रवण कुमार को अगले आदेश तक सेंसर बोर्ड के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. राकेश कुमार को मुंबई में गिरफ्तार किया गया था. उनपर छत्तीसगढ़ की एक क्षेत्रीय फिल्म को मंजूरी देने के बदले में कथित रूप से 70,000 रूपए की रिश्वत मांगने का आरोप है.

नेटवर्क18 के मैनेजिंग एडिटर विनय तिवारी ने समूह से इस्तीफा दे दिया है. वह बतौर मैनेजिंग एडिटर ‘हेडलाइंस टुडे’ ज्वाइन करने वाले हैं. जनवरी 2014 में आशुतोष के ‘आईबीएन7’ छोड़ने के बाद तिवारी को ही आईबीएन7 के मैनेजिंग एडिटर की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई थी.  तिवारी ‘सीएनएन-आईबीएन’ के मैनेजिंग एडिटर थे. तिवारी ने पत्रकारिता में अपने कॅरियर की शुरुआत फरवरी 1993 में  द पॉयनियर के स्टाफ रिपोर्टर से की. सुमित अवस्थी आईबीएन7 ज्वाइन करने वाले हैं. वह मैनेजिंग एडिटर विनय तिवारी की जगह लेंगे, जिन्होंने चैनल को अलविदा कह दिया है. सुमित की आईबीएन7 में यह दूसरी पारी होगी.

‘न्यूज नेशन’ के चंडीगढ़ ब्यूरो चीफ पुनीत परिंजा ने चैनल को अलविदा कह दिया है. उन्होंने भास्कर न्यूज का दामन थाम लिया है. विशाल मोंगा ने चंडीगढ में उनकी जगह ले ली है.

आपको भी कुछ कहना-बताना है तो [email protected] पर मेल करें.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन