Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

साप्ताहिक अवकाश के दिन ड्यूटी पर बुलाए गए पत्रकार हादसे में घायल

अमर उजाला के गोरखपुर यूनिट में डाक डेस्क पर कार्यरत सीनियर सब एडिटर रामरतन तिवारी सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसा 13 जुलाई (बृहस्पतिवार) को हुआ है। इस दिन इनका साप्ताहिक अवकाश था, लेकिन समाचार संपादक ओमप्रकाश ने इन्हें ऑफिस आने का फरमान सुनाया था।

रामरतन तिवारी बाइक से ऑफिस जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक में दूसरे वाहन की टक्कर हो गई। उन्हें गंभीर चोटें आईं हैं। कुछ पत्रकार साथियों ने उनको अस्पताल में भर्ती कराया। पत्रकार साथी इस बात की चर्चा करते सुने गए कि अगर रामरतन को साप्ताहिक अवकाश मिला होता तो शायद यह नौबत नहीं आती।

वे इस बात से काफी खफा दिखे कि साप्ताहिक अवकाश के दिन भी काम करने के लिए जोर देकर बुलाया जाता है। खबर है कि इस बात पर न्यूज रूम में एक चीफ सब एडिटर ने समाचार संपादक ओमप्रकाश से कड़ा एतराज जताते हुए खरी-खोटी सुनाई।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन