Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

टीवी9 भारतवर्ष में विशेष संवाददाता बने पत्रकार रमन सैनी

जम्मू-कश्मीर में इंडिया डेली लाइव के ब्यूरो चीफ पद से हटने के बाद पत्रकार रमन सैनी ने टीवी9 भारतवर्ष में स्पेशल करेस्पॉन्डेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। उन्हें टेलीविजन पत्रकारिता में करीब 25 वर्षों का अनुभव है।

अपने करियर के दौरान उन्होंने 15 वर्षों तक इंडिया टीवी में कार्य किया। इसके बाद एक संक्षिप्त अवधि के लिए अन्य संस्थानों से जुड़ने के बाद इंडिया डेली लाइव में जम्मू-कश्मीर कवरेज की कमान संभाली, जहां क्षेत्र से जुड़ी अहम और संवेदनशील खबरों का नेतृत्व किया। अब वे अपने इसी अनुभव को टीवी9 भारतवर्ष के साथ आगे बढ़ाएंगे।

उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस हमेशा संघर्ष, सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दे रहे हैं। रमन ने लंबे समय तक उग्रवाद, सीमा पार आतंकवाद और नियंत्रण रेखा पर होने वाली गोलीबारी को ज़मीनी स्तर पर कवर किया है।

मैदान से की गई उनकी रिपोर्टिंग में पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन पर आतंकी हमला, दीनानगर पुलिस स्टेशन हमला जैसे बड़े आतंकी घटनाक्रम शामिल हैं। इसके अलावा सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयर स्ट्राइक और पहलगाम आतंकी हमले के बाद हुए ऑपरेशन सिंदूर जैसी अहम सैन्य और काउंटर-टेरर कार्रवाइयों की भी व्यापक कवरेज की है।

उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का मजबूत अनुभव है और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) से जुड़े घटनाक्रमों की गहरी समझ के साथ-साथ वहां से जुड़े सुरक्षा मुद्दों पर भी अच्छी पकड़ रही है। मजबूत नेटवर्क और ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अब टीवी9 भारतवर्ष के माध्यम से राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर अपनी रिपोर्टिंग जारी रखेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन