Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

health

रामदेव ने एक वीडियो डिलीट कराई, मैं दो नये Video बनाऊँगा

श्याम मीरा सिंह-

बाबा रामदेव पर पढ़ रहा हूँ। उनके पिछले-ताज़ा बयान पढ़ रहा हूँ। बाबा रामदेव का एक पैटर्न है। हर बात के लिए कहना- हमने बहुत स्टडी की है। हमारे सैकड़ों रिसर्च पेपर छप चुके हैं। हमारी दवाओं से करोड़ों लोग निरोग हो रहे हैं। पश्चिमी देश तो बावले हैं। हमारे ऋषि मुनि महान थे। जड़ी-बूटियों से सब इलाज हो जाता है।

ये रही मेरी दवाई। ऐसे ही नहीं लाए। इसके हज़ारों रिसर्च पेपर छपे हैं। पूरी परमिशन ली हैं। डाक्टर तो इसका इलाज नहीं ढूँढ पाए। उसका इलाज नहीं ढूँढ पाए। लो मेरी ये पतंजलि की दवा ख़रीदों।

बाद में पता चलता है वो दवा न केवल घटिया क़िस्म की है। बल्कि इलाज का दावा भी नक़ली है। कोई परमिशन भी नहीं ली गई। लेकिन रामदेव का ये पैटर्न नहीं बदलता। उनके हर स्पीच में ये ही लाइनें आपको मिलेंगी। वे दवा बेचें। फ़ूड बेचें। टूथपेस्ट बेचें। साबुन बेचें। पर उनका पैटर्न यही है। इतना झूठा। लापरवाह। भ्रामक विज्ञापन देने वाला।

मैंने आजतक नहीं सुना। न देखा। मोदी भी इसके वायदे भी ऐसे कि ऐसी पतंजलि यूनिवर्सिटी बनाऊँगा कि अमेरिका से लोग पढ़ने आएँगे। आजा तक वो यूनिवर्सिटी बन रही है। ये कहना कि पतंजलि के लाभ का इस्तेमाल अच्छे कामों पर होगा। पर ये विशुद्ध कंपनी है। आज 45 हज़ार करोड़ से अधिक कमाती है। कमाए कोई दिक़्क़त नहीं। लेकिन भारत के लोगों को झूठ बोलने का, गुमराह करने का अधिकार किसी को नहीं है।

एक सन्यासी जो भारत के लोगों का भला चाहता है। वो भारतवासियों से हार बात में झूठ कैसे बोल सकता है? मेरी पिछली वीडियो रामदेव ने Youtube से डिलीट कराई थी। मैं भी विनम्र हूँ। जो मुझे कुछ देता है उसे दोगुना लौटाने की कोशिश करता हूँ। रामदेव ने एक वीडियो डिलीट कराई। मैं उन्हें और दो वीडियो गिफ्ट करना चाहता हूँ। वे मुक़दमा करना चाहें तो कर दें। लड़ लेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. Suresh chandra

    December 25, 2023 at 9:55 pm

    बधाई

  2. Nationalist

    December 26, 2023 at 4:14 pm

    Bhai tu zaroor Pappu ka andhbhakt hai. Iss Desh ke pramaanik Rishi muniyo mai se ek hai Swami Ramdev Ji. Tujhe make in India aur Desh bhakti pyaari nahi hai to doosre Desh Mai bas ja.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन