Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हरियाणा

पत्रकार रामिंद्र सिंह की मां का देहांत

अम्बाला : पंजाब केसरी के संवाददाता रमिन्द्र सिंह की माता रणजीत कौर का आज सुबह अचानक देहांत हो गया। लगभग 60 वर्षीय रणजीत कौर पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी और कुछ ही दिनों में पीजीआई चंडीगढ़ में उनका ऑप्रेशन होना था। आज प्रात: अचानक दिल का दौरा पडऩे से उनका निधन हो गया है। रणजीत कौर का अंतिम संस्कार रामबाग अम्बाला छावनी में किया गया। स्वास्थ्य व खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज, एसजीपीसी सदस्य हरपाल सिंह पाली, सुरेश त्रेहन, उमेश साहनी, ब्रहमजीत सिंह खालसा के अतिरिक्त विभिन्न समाचार पत्रों व इलैक्ट्रोनिक मीडिया के संवाददाता तथा समाजिक, धार्मिक और राजनैतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अंतिम संस्कार में शामिल होकर रणजीत कौर के निधन पर शोक व्यक्त किया और रमिन्द्र सिंह सहित अन्य परिजनों को सांत्वना दी।

श्रीमती रणजीत कौर के आकस्मिक निधन पर सांसद रत्न लाल कटारिया, अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल, नारायणगढ़ के विधायक नायब सिंह सैनी, मुलाना की विधायक संतोष चौहान सारवान, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एवं सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव संजीव कौशल, महानिदेशक सुधीर राजपाल, मंडलायुक्त नीलम प्रदीप कासनी, उपायुक्त डा0 साकेत कुमार, पुलिस उपायुक्त सुरेन्द्र पाल सिंह और कमलदीप, एडीसी ऑरबिन्द शर्मा, एसडीएम डा0 प्रियंका सोनी, डीपीआरओ हरदीप सिंह सहित अन्य अधिकारियों और जिला के गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। रणजीत कौर के पति कुलदीप सिंह का लगभग चार वर्ष पहले निधन हो गया था और वे अपने पीछे दो विवाहित पुत्र और एक विवाहित पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड गई हैं। स्वर्गीय रणजीत कौर की आत्मिक शांति के लिए 16 नवम्बर को दोपहर 2 से 3 बजे तक गुरूद्वारा सिंह सभा दयाल बाद अम्बाला छावनी में अंतिम अरदास होगी।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन