Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

रिपोर्टर से मैनेजिंग एडिटर तक का सफ़र तय करने के बाद इंडिया न्यूज़ ग्रुप को रामकुमार ने कहा अलविदा!

इंडिया न्यूज़ चैनल से खबर है कि मैनेजिंग एडिटर राम कुमार कौशिक ने इस्तीफ़ा दे दिया है। राम कौशिक आईटीवी नेटवर्क के नेशनल चैनल इंडिया न्यूज़, न्यूज़ एक्स सहित सभी आठ न्यूज़ चैनल्स, न्यूज़ पपेर्स और डिजिटल प्रॉडक्ट्स का संपादकीय कामकाज देख रहे थे। एडिटोरीयल मैनजमेंट से जुड़े सभी मामलों को डायरेक्टली हैंडल करने के लिए वो आईटीवी ग्रुप के फ़ाउंडर कार्तिकेय शर्मा के आफ़िस से भी दस साल तक अटैच रहे।

14 साल से कार्यरत रामकुमार के जाने पर आईटीवी नेटवर्क ने एक बयान जारी कर कहा- ‘राम कुमार कौशिक दो माह का नोटिस पीरियड पूर्ण कर नौ सितंबर 2022 को आईटीवी नेटवर्क से अलग हो गए… राम कुमार कौशिक को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए आईटीवी नेटवर्क शुभकामनाएं देता है.’

राम कुमार कौशिक ने कहा- ‘मैं आईटीवी नेटवर्क और इसके फाउंडर कार्तिकेय शर्मा को धन्यवाद देना चाहता हूँ जिन्होंने मुझ पर इतना भरोसा जताते हुए इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी और मुझे रिपोर्टर से एडिटर बनने का मौका दिया. कार्तिकेय शर्मा मुझ पर अटूट विश्वास करते हैं, इस विश्वास को मैं जीवन भर संजोकर रखूंगा.’

आईटीवी नेटवर्क के फाउंडर कार्तिकेय शर्मा ने रामकुमार को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए सफलता की कामना की.

राम कुमार कौशिक राजस्थान विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट हैं और इग्नू से मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा किया है. वन विभाग, राजस्थान से नैचुरलिस्ट में डिप्लोमा होल्डर भी हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन